Sawan 2021: digi desk/BHN/ । पौराणिक मान्यताओं में सावन महीने को श्रेष्ठ माना गया है। सावन महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती ह। ऐसा माना जाता है कि सावन का महीना भोलेनाथ को प्रिय होता है। साथ ही यह भी पौराणिक मान्यता है कि चार माह के लिए दुनिया को चलाने वाले भगवान विष्णु चार माह निद्रा में चले जाते हैं तो इस दौरान भगवान भोलेनाथ ही सृष्टि के पालनकर्ता के रूप में काम करते हैं। ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्न करने लिए भक्त हर सोमवार को भांग धतूरा, पंचामृत, बेलपत्र, गंगाजल, चंदन, फल, फूल और नवैध चढ़ाते हैं। सावन के महीने में सोमवार के दिन कुछ चीजों को घर पर लाने से भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। आइये जानते हैं ऐसी ही चीजों की बारे में –
रुद्राक्ष
रुद्राक्ष भी भगवान शिव को बहुत पसंद होता है और सावन सोमवार के दिन इसे घर में लाना शुभ होता है। सावन सोमवार को रुद्राक्ष घर के मुख्य कमरे में रखने से भाग्य में बड़ा बदलाव होता है। आर्थिक उन्नति होती है और किसी भी प्रकार के कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। घर के सदस्यों का मान सम्मान भी बढ़ता है। रुद्राक्ष घर में सकारात्मक ऊर्जा ला देता है।
भस्म
सावन महीने में शिव जी की मूर्ति के साथ भस्म रखने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। भस्म भगवान भोलेनाथ को बहुत पसंद होती है। शरीर पर इसे धारण करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
चांदी का त्रिशूल
सावन माह में सोमवार के दिन को तांबे या चांदी का त्रिशूल ड्राइंग रूम में रखना शुभ होता है । ऐसा करने से घर में नकारात्मक एनर्जी नहीं आती है और इसके अलावा घर में डमरु लाना भी शुभ माना गया है। डमरू बजाने या रखने से रूके हुए काम जल्द पूरे हो जाते हैं। घर में तांबे या चांदी के नाग- नागिन का जोड़ा घर के मुख्य दरवाजे के नीचे दबाने से घर में किसी भी तरह की परेशानियां प्रवेश नहीं करती है।
Bhaskar Hindi News