Friday , November 6 2026
Breaking News

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने जस्ट डायल में 40.95% हिस्सेदारी खरीदी, 3,497 करोड़ रुपये में हुआ सौदा

Reliance retail ventures limited buys 40/ 95 percent stake in just dial: digi desk/BHN/ अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (“आरआरवीएल”) ने जस्ट डायल लिमिटेड के अधिग्रहण की घोषणा की है। कंपनी जस्ट डायल में 40.95 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 3,497 करोड़ रू निवेश करेगी। वीएसएस मणी जस्ट डायल के प्रबंध निधेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को तौर पर अपनी कामकाज जारी रखेंगे।

आरआरवीएल द्वारा दी गई पूंजी जस्ट डायल के विकास और विस्तार में काम आएगी। जस्ट डायल अपनी लोकल व्यवसायों की लिस्टिंग को और पुख्ता करेगी। जस्ट डायल अपने प्लेटफॉर्म पर लाखों उत्पादों और सेवाओं के विस्तार पर काम करेगी जिससे लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। यह निवेश जस्ट डायल के मौजूदा डेटाबेस को भी मदद पहुंचाएगा। 31 मार्च 2021 तक जस्ट डायल के डेटाबेस में 30.4 मिलियन लिस्टिंग थी और तिमाही के दौरान 129.1 मिलियन यूनिक यूजर्स जस्ट डायल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे।

सौदे पर बोलते हुए, आरआरवीएल की निदेशक, ईशा अंबानी ने कहा, “रिलायंस, पहली पीढ़ी के उद्यमी श्री वीएसएस मणि के साथ साझेदारी करने को लेकर उत्साहित है, जिन्होंने अपने व्यापारिक कौशल और दृढ़ता के बल पर मजबूत व्यवसाय बनाया है। जस्ट डायल में निवेश हमारे लाखों साझेदार व्यापारियों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए डिजिटल इकोसिस्टम को और बढ़ाएगा, साथ ही यह न्यू कॉमर्स के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।”

 

About rishi pandit

Check Also

4 दिन में सेंसेक्स 4,000 अंक उछला, शेयर बाजार की तेजी के पीछे क्या हैं 5 बड़े कारण?

मुंबई  शेयर मार्केट में इन दि‍नों रौनक है. होर्मुज का टेंशन वहीं है, तेल की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *