Saturday , October 31 2026
Breaking News

Sports: राष्ट्रीय बास्केट बाल प्रतियोगिता में हंगामा, खिलाड़ियों के बीच जमकर चले लात घूंसे, केरल की खिलाड़ी घायल

  1. राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच मारपीट
  2. हरियाणा और केरल की अंडर-14 बालिका टीमों में विवाद
  3. तकनीकी निर्णय को लेकर खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ा

राजनांदगांव। दिग्विजय स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को अंडर-14 बालिका वर्ग के मैच के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। हरियाणा और केरल की टीमों के बीच खेला जा रहा मुकाबला तकनीकी विवाद के चलते झगड़े में बदल गया, जो मारपीट तक जा पहुंचा।

घटना के दौरान केरल की एक खिलाड़ी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल खिलाड़ी की स्थिति जाघटना के दौरान केरल की एक खिलाड़ी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल खिलाड़ी की स्थिति जानने के लिए टीम के मैनेजर, कोच और अन्य खिलाड़ी भी अस्पताल पहुंचे।नने के लिए टीम के मैनेजर, कोच और अन्य खिलाड़ी भी अस्पताल पहुंचे।

क्या था विवाद

मैच के दौरान एक तकनीकी निर्णय को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने में देर कर दी, जिससे मामला और बिगड़ गया।

केरलम समाज ने जताई नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय केरलम समाज के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल खिलाड़ी का हालचाल जाना। उन्होंने इस घटना को दुखद और शर्मनाक करार दिया।

About rishi pandit

Check Also

भूटान की ग्लेशियर झील फटने का 5 साल पहले मिला था अलर्ट, बंगाल तक बाढ़ का खतरा

 नई दिल्ली भूटान में गासा जिले के लुंगो इलाके में वाकिला पर्वत के नीचे समुद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *