Tuesday , November 3 2026
Breaking News

आज दिल्ली नगर निगम के महापौर और उपमहापौर पद के लिए मतदान हुए, ‘आप’ ने मारी बाजी, महेश खींची जीते

नई दिल्ली
आज दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर और उपमहापौर पद के लिए मतदान हुए। चुनाव में भाजपा और आप के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आम आदमी पार्टी के महापौर पद के उम्मीदवार महेश खींची ने महापौर चुनाव जीत लिया है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार किशनलाल को 3 वोटों से हरा दिया है।

बीजेपी, कांग्रेस और आप के खाते में आए वोट
आम आदमी पार्टी को कुल 143 वोट मिले। इसमें कुल 127 पार्षद वोट, 13 विधायक और 3 राज्य सभा सांसद के वोट मिले। वहीं भाजपा को कुल 122 वोट मिले। इसमें 114 पार्षद, 7 लोकसभा सांसद, 1 वोट विधायक का मिला। वहीं कांग्रेस को कुल 7 पार्षदों के वोट मिले और एक वोट निर्दलीय रहा।

बीजेपी और आप के उम्मीदवार
बीजेपी ने शकूरपुर वार्ड से 47 साल के किशन लाल को मेयर पद के लिए और सदातपुर वार्ड से 41 साल की नीता बिष्ट को डिप्टी मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है। आप ने करोल बाग के देव नगर वार्ड से 45 साल के महेश कुमार खीची को मेयर पद के लिए और अमन विहार से रविंदर भारद्वाज को डिप्टी मेयर के लिए मैदान में उतारा है।

पीठासीन अधिकारी और कांग्रेस का चुनाव में बहिष्कार
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बीजेपी की पार्षद और पूर्वी दिल्ली की महापौर सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। शर्मा इससे पहले भी दिसंबर 2022 में महापौर चुनाव की अध्यक्षता कर चुकी हैं। हालांकि इस बीच कांग्रेस के पार्षदों ने महापौर और उपमहापौर चुनाव का बहिष्कार किया था। इन लोगों ने सदन की कार्यवाई शुरू होने से पहले अपना विरोध जताया था। कांग्रेस पार्टी ने दलित मेयर के लिए प्रस्तावित छोटे कार्यकाल से असंतुष्ट होकर निगम चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा की थी।

About rishi pandit

Check Also

योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *