Friday , October 30 2026
Breaking News

बीजेपी विधायक नंद किशोर ने चुनावी माहौल में बड़ा बयान दिया, कहा-मंदिर में एंट्री से पहले दिखानी होगी मजहबी पहचान

बागपत
बीजेपी विधायक नंद किशोर ने चुनावी माहौल में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मंदिर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की मजहबी पहचान करने की आवश्यकता है। मंदिर में आने वालों का मजहबी टेस्ट करने और मंत्र पढ़वाकर खतना की जांच करने की भी बात कही है। इसके साथ ही खतना चेक करने की भी बात कही। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि भाजपा विधायक  बुधवार रात छपरौली में एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए गए थे, जहां उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मुस्लिम भी हिंदू देवताओ को मानते हैं और जल्द मौलवी भी जलाभिषेक करेंगे और भारत में सनातन धर्म बुलंद होगा। उन्होंने थूक और मूत्र-जिहाद को बड़ी साजिश बताया और कहा कि इसीलिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की इस मुद्दे पर  बोलती बंद रहती हैं।

'हिंदुओं को दरगाह पर नहीं जाना चाहिए'
वहीं, प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में मुस्लिमों के दुकान न लगाने के निर्देश व इस पर माैलानाओं के हिंदुओं के दरगाह पर न जाने संबंधी सवाल पर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा है कि हिंदुओं को दरगाह पर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि मजार में जिहादी दफन हैं, जिन्होंने महिलाओ पर जुल्म किए हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

अखिलेश यादव-आजम खान की मुलाकात से यूपी की सियासत में हलचल, क्या कांग्रेस ने सपा को दी 172 सीटों की सूची?

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *