Friday , October 30 2026
Breaking News

Crime: 15 साल की लड़की को मैसेज कर कहा नाराज दोस्‍त से बात करवा दूंगा, मिलने गई तो स्‍कार्फ से बांधकर किया रेप

  1. आठवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
  2. हाथ-पैर हाथ बांधे और वीडियो बनाया
  3. दो नाबालिग आरोपित गिरफ्तार हुए

इंदौर। मल्हारगंज में स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित छात्रा को नाराज दोस्त से मिलाने के बहाने रूम पर ले गए और स्कार्फ से हाथ पैर बांध दिए। आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। टीआई शिव रघुवंशी के मुताबिक पीड़िता छोटा बांगड़गा क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी है। 8वीं में पढ़ने वाली इस किशोरी की रेडिमेड गारमेंट्स शाप पर नौकरी करने वाले हर्षित नामक युवक से दोस्ती थी।

करीब छह माह पूर्व किसी बात को लेकर हर्षित नाराज हो गया और छात्रा से बातचीत बंद कर दी। हर्षित के दोस्त(नाबालिग) इस बात को जानता था।

उसने छात्रा को मैसेज कर कहा कि वह हर्षित को पुन:बात करवा देगा। वह उसकी बात मान जाएगा और दोबारा बात करेगा। 3 नवंबर को किशोरी ने छात्रा को मैसेज कर कालका माता मंदिर के समीप बुलाया।

4 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे छात्रा ई-रिक्शा से किशोर द्वारा बताई जगह पर पहुंच गई। छात्रा को किशोर और उसका एक नाबालिग दोस्त मिला जो हर्षित से मिलाने का बोलकर स्कूटर से कावेरीनगर स्थित एक रूम पर ले गए।

आरोपितों ने छात्रा के स्कार्फ से हाथ पैर और रुमाल से मुंह बांध दिया। आरोपितों ने बारी बारी से कईं बार दुष्कर्म किया।

रेप करते समय बना लिया वीडियो

आरोप है कि एक आरोपित ने उसका वीडियो भी बना लिया। छात्रा को धमकाया कि घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो बहुप्रसारित कर बदनाम कर देंगे। आरोपितों ने छात्रा को जान से खत्म करने की भी धमकी दी। घटना के बाद छात्रा सहमी हुई थी। बुधवार को उसने मां को वाकया बताया और रोने लगी। रात को माता-पिता थाने पहुंचे और पीड़िता के कथन दर्ज करवा कर दोनों आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज करवाया।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *