Saturday , October 31 2026
Breaking News

जे.पी. नड्डा ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कल आयोजित हो रहे ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होने की अपील की

नई दिल्ली
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से देश के पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती से पहले मंगलवार को आयोजित हो रहे 'रन फॉर यूनिटी' में शामिल होने की अपील की है।
भाजपा अध्यक्ष ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि इस साल भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती के दिन ही दीपावली होने के कारण 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को हो रहा है। भाजपा के सभी चुने हुए जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

उन्होंने सरदार पटेल की जयंती से जुड़े कार्यक्रम के बारे में कहा कि भाजपा "भारत के लौह पुरुष, आजादी के बाद भारतवर्ष के एकीकरण के सूत्रधार, दूरद्रष्टा एवं देश के पहले उपप्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ देश भर में मनाती है"। साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद केंद्र सरकार पूरे देश में आदर एवं सम्मान के साथ उनकी जयंती मनाती है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की 143वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का अनावरण किया था। इस दिन केंद्र सरकार की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी' सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और सरदार पटेल को नमन कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। पीएम मोदी के आह्वान पर वर्ष 2014 से सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जे.पी. नड्डा ने कहा कि इस वर्ष सरदार पटेल की जन्म जयंती का 150वां वर्ष शुरू हो रहा है। इस अवसर पर मोदी सरकार द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित अपने बयान में कहा, "मेरा पार्टी के कार्यकर्ताओं से विनम्र अनुरोध है कि आप इन कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। साथ ही, भारत रत्न सरदार पटेल से जुड़े विचार और कार्य भी आप सोशल मीडिया पर 'सरदार150' के हैशटैग के साथ साझा कर उनके विचारों एवं आदर्शों को प्रचारित एवं प्रसारित करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 115वें संस्करण में कहा है कि इस बार 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के दिन ही दीपावली का पर्व भी है। हम हर साल 31 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। दीपावली की वजह से इस बार 29 अक्टूबर यानी मंगलवार को 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया जाएगा। मेरा आग्रह है, ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसमें हिस्सा लीजिए, देश की एकता के मंत्र के साथ ही फिटनेस के मंत्र को भी हर तरफ फैलाइए। पार्टी कार्यकर्ता 29 अक्टूबर को 'रन फॉर यूनिटी' का कार्यक्रम सफल बनाने के लिए कार्य करें।

About rishi pandit

Check Also

होर्मुज में ‘चुंबक बम’ से पहली बार हमला, 27 भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर को बनाया निशाना

  नई दिल्ली स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री जहाजों पर हमलों का खतरा बढ़ता जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *