Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रकार और साकार रूप को बनाये रखने के होंगे हर संभव प्रयास-मुख्यमंत्री


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रकार और साकार रूप को बनाये रखने सरकार हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न राश्ट्र ऋशि नानाजी देशमुख द्वारा स्थापित इस विश्वविद्यालय में आने पर मुझे प्रेम और आनंद का अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को विश्वविद्यालय के वाल्मीक सभागार में आयोजित भारतीय ज्ञान परंपरा विशय की व्याख्यान माला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार ने विश्वविद्यालयों की दो श्रेणी बनाई है। जिनमें शासकीय और अशासकीय श्रेणी के विश्वविद्यालय शामिल है। सरकार का दायित्व शासकीय विश्वविद्यालयों को सभी सुविधायें प्रदान करने का होता है और सरकार इस दिशा में पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय को अपने पैरों पर खडा करने की दिशा में काम बढाया जाना चाहिए। सभी शासकीय विद्यालयों में सातवें वेतनमान का लाभ दिया गया है। चित्रकूट का यह विश्वविद्यालय सामान्य नहीं बल्कि देश के विकास में इसकी बडी भूमिका है। विश्व विद्यालयों में आय के साधन बढाने और नवीन उपयोगी पाठ्यक्रम चलाने के प्रयास किये जायें। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. भरत मिश्रा ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए अकादमिक, प्रशासनिक और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विश्व विद्यालय परिवार द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह और संगठन सचिव अभय महाजन का शाल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर कुल सचिव नीरजा नामदेव, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोश गुप्ता भी उपस्थित थे।


अवैध कालोनियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें

नगरीय विकास राज्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने नगर निगम कार्यालय सतना के सभागार में नगर निगम व स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की। राज्यमंत्री ने इस दौरान सतना नगर निगम के अंतर्गत अब तक वैध हुई कॉलोनियों एवं नवीन विकसित अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनाईजर के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए एवं अवैध कॉलोनी के विकास को रोका जाए।
राज्यमंत्री ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनाये जाने तथा डिवाईडरो के आस-पास जमा मिट्टी को हटाकर सफाई कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के सभी दुकानदारो को अपने दुकान के सामने पर्याप्त क्षमता के डस्टविन रखवाये जाने के निर्देश दिए गए। राज्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन 2024-25 में सतना नगर निगम को अग्रणी स्थान पर लाना है। इसके लिए सभी अधिकारी/कर्मचारी एकजुट हो कर प्रयास करें।
राज्यमंत्री ने अतिक्रमण शाखा की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि बस स्टैण्ड व बस स्टैण्ड के आस-पास के अतिक्रमण हटाये जाए परन्तु अतिक्रमण हटाये जाने के एक दिन पूर्व माईकिंग भी कराई जायें। इसी तरह व्यंकटेश मंदिर वाले रास्ते का अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह शहर के सार्वजनिक मार्गों से नियमित रूप से अतिक्रमण हटाये जाये। बैठक में महापौर योगेश ताम्रकार, नगर पालिक निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, डायरेक्टर स्मार्ट सिटी सतना महेन्द्र पाण्डेय, आयुक्त नगर पालिक निगम शेर सिंह मीना, उपायुक्त भूपेन्द्र सिंह परमार, अधीक्षण यंत्री एस.के.सिंह, अरूण तिवारी, कार्यपालन यंत्री आर.पी.सिंह, सिद्धार्थ सिंह, उत्कर्ष प्रताप सिंह, अजय गुप्ता, सहायक यंत्री, हरिमित्र श्रीवास्तव सहायक आयुक्त, मानोज दुबे कार्यपान यंत्री हॉउसिंग बोर्ड, विधिकारी गौरव श्रीवास्तव, दीपक शर्मा सिटी मैनेजर भी उपस्थित थे।

About rishi pandit

Check Also

कूनो में चीते को किसने मारी गोली? शरीर से मिले पांच छर्रे, जांच के लिए पहुंचा केंद्रीय दल

 श्योपुर  कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकले मादा चीता निर्वा के 19 माह के शावक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *