Monday , April 7 2025
Breaking News

MP: सिवनी में महाकाली चल समारोह में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से तीन की मौत, 5 घायल

  1. मा में माता महाकाली के चल समारोह में हादसा
  2. रथ के गुजरते समय करंट फैलने से हादसा हुआ
  3. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया

सिवनी। जिले के धूमा में गुरूवार की शाम करीब चार बजे माता महाकाली के चल समारोह के दौरान हाइटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए लखनादौन सिविल अस्पताल में भर्ती किया है।

लखनादौन एसडीओपी अपूर्व भलावी ने बताया कि धूमा में 21 फिट ऊंची माता महाकाली की प्रतिमा के विसर्जन के लिए शाम को चल समारोह निकाला जा रहा था। इसी दौरान माता महाकाली के एक खाली रथ को स्टेडियम की ओर से लाते समय रथ हाइटेंशन तारों के पास से गुजरा। इससे रथ में करंट फैलने से कुछ युवक झुलस गए।

लोगों ने तुंरत घायलों की मदद कर सिविल अस्पताल लखनादौन में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। पांच घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इनकी हुई मौत

  1. नीलेश पुत्र राकेश कुशवाहा (20),
  2. रवि पुत्र मुन्नालाल विश्वकर्मा (30)
  3. मुकेश पुत्र मुन्ना यादव (26)

ये हुए घायल

  1. निखिल पुत्र नेतराम शिवहरे (20)
  2. मोनू पुत्र निरंजन रजक (26)
  3. अज्जू पुत्र रमेश विश्वकर्मा (35)
  4. सागर पुत्र संतोष ठाकुर (16)
  5. बलराम पुत्र भीकम यादव (14)

सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदना

धूमा की घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि सिवनी जिले की लखनादौन तहसील में ट्रैक्टर ट्रॉली के हाइटेंशन लाइन के चपेट में आने से 3 लोगों की करंट लगने से असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतकों के स्वजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।

About rishi pandit

Check Also

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 अप्रैल को जनता को समर्पित करेंगे विवेकानंद नीडम आरओबी

ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में विवेकानंद नीडम के समीप नवनिर्मित आरओबी ( रेलवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *