Sunday , November 1 2026
Breaking News

17 नवंबर को डॉक एनवाईसी में होगा टर्टल वॉकर का वर्ल्ड प्रीमियर

मुंबई,

डाक्यूमेंट्री फिल्म टर्टल वॉकर का वर्ल्ड प्रीमियर डॉक एनवाईसी 2024 में 17 नवंबर को होगा। ’टर्टल वॉकर' डॉक्यूमेंट्री के लिए टाइगर बेबी और इमाहो फिल्म्स ने ऑस्कर विजेता एचएचएमआईटैंगल्ड बैंक स्टूडियोज से हाथ मिलाया है।यह फिल्म 17 नवंबर को डॉक एनवाईसी प्रीमियर होने वाली है, जिसमें इंडिया के फादर ऑफ सी टर्टल कंजरब्ल्वेशन की प्रेरणा दायक कहानी बताने वाली है।

टर्टल वॉकर ताइरा मालनी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म को ज़ोया अख्तर, रीमा कागती, अंगद देव सिंह, विक्रम मालनी और ताइरा मालनी ने प्रोड्यूस किया है। जबकि, कृष मखीजा एसोसिएट डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफी के हेड हैं। फिल्म को सैम रोजर्स ने को – राइटर और एडिट किया है, जबकि, इसाबेल कॉउचर, जेम्स रीड, जेरेड लिपवर्थ, सीन बी. कैरोल और निकिता मामिक इसके एक्सरक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

टर्टल वॉकर ने हाल ही में जैक्सन वाइल्ड मीडिया अवॉर्ड्स में दो बड़े अवॉर्ड्स जैसे "कंजर्वेशन" और "ग्रैंड टेंटों" अवॉर्ड्स भी जीता है। यह अवॉर्ड प्रकृति और वाइल्डलाइफ फिल्म मेकिंग के सबसे बड़े सम्मान है जो अक्सर इस फील्ड के ऑस्कर्स कहे जाते हैं।

टाइगर बेबी और इमाहो फिल्म्स ने एचएचएमआई टैंगल्ड बैंक स्टूडियोज के साथ मिलकर अपनी नवीनतम फिल्म टर्टल वॉकर का वर्ल्ड प्रीमियर अनाउंस किया है, जो डॉक एनवाईसी 2024 में रविवार, 17 नवंबर को होगा। ताइरा मालनी द्वारा निर्देशित टर्टल वॉकर, उनकी डेब्यू फिल्म है। जिसमें समुद्री कछुओं के संरक्षण में आगे रहने वाले भारतीय सतीश भास्कर की कहानी को खूबसूरती से बताया गया है। जिन्होंने अपना जीवन इन खूबसूरत लेकिन खतरे में पड़े जानवरों को बचाने में बिताया है।

1970 के अंत में, सतीश भास्कर ने भारत के सुंदर तटों पर इस खास यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने अनोखे सी टर्टल्स के साथ रहने की कोशिश की और इन समुद्री प्राणियों को बचाने के लिए कदम उठाए।शुरुआत में यह फिल्म इंडिया में गोवा के एक छोटी इंडिपेंडेंस टीम द्वारा बनाई गई थी। आखिरी सात सालों में यह एक इंटरनेशनल को-प्रोडक्शन बन गई है, जिसमें दुनिया भर के अवॉर्ड विनिंग पार्टनर्स हैं।

इमाहो फिल्म्स की फाउंडर ताइरा मालनी ने कहा, सतीश भास्कर को समुद्री दुनिया के प्रति गहरी जिज्ञासा थी।इंसान होने के नाते, हम स्वाभाविक रूप से चीजों की खोज करना चाहते हैं। यह जिज्ञासा हमें सवाल पूछने, सीखने और अपने आस-पास की दुनिया की सराहना करने के लिए प्रेरित करती है। सतीश की कहानी को दुनिया भर में पेश करके, हम अपने महासागरों के बारे में जरूरी बातचीत को प्रेरित करने और लोगों को उनकी रक्षा और खोज में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने की उम्मीद करते हैं।

जोया अख्तर ने कहा,टाइगर बेबी में हमें ऐसी कहानियां पसंद हैं, जो हमारे दिलों को छू जाती हैं। टर्टल वॉकर जिसे ताइरा मालनी ने निर्देशित किया है, वह सतीश भास्कर की कमाल की कहानी बताती है। उन्होंने भारत के समुंद्री किनारो पर जाकर, लगभग हर जगह चलकर समुंद्री टर्टल्स के नेटिंग की जगहों को ढूंढा है, ताकि वह उन्हें सुरक्षित कर सकें।उनकी दृढ़ भावना ने इन रहस्यमय प्राणियों को लुप्त होने से बचाने में मदद की है, साथ ही हमें उन्होंने याद दिलाया कि हमारा ग्रह कितना मूल्यवान है।

रीमा कागती ने कहा,यह प्रोजेक्ट भारत से प्रेरणादायक, अनकही कहानियों को दुनिया के साथ साझा करने के हमारे सपने से मेल खाता है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फिल्म का प्रीमियर एचएचएमआई टैंगल्ड बैंक, सेरेस और एमाहो के साथ पार्टनरशिप में डॉक एनवाईसी में होगा।

About rishi pandit

Check Also

32 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘मोहरा’, नसीरुद्दीन शाह के खतरनाक किरदार ने बनाया था यादगार

90 के दशक की बात ही कुछ और थी, जब फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *