Friday , October 30 2026
Breaking News

MP: भंडारे का बचा खाना सुबह बांटा, 50 लोग फूड पॉजनिंग से बीमार, एक महिला की मौत

  1. क्यारीपुरा में भंडारे का बासी भोजन खाने से बीमार
  2. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्यारीपुरा में जांच की
  3. सुशीला देवी की ग्वालियर में फूड पॉजनिंग से मौत

भिंड। सुरपुरा क्षेत्र के क्यारीपुरा में भंडारे का बासी भोजन खाने से 50 लोग बीमार हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने पर इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच लोगों की हालत गंभीर है। एक महिला की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

नवदुर्गा उत्सव के समापन पर क्यारीपुरा में दशहरे के दिन भंडारा का आयोजन किया गया था। बचा भोजन सुबह गांव में बांट दिया गया। इस भोजन को खाने के बाद लोग फूड पाइजनिंग के शिकार हो गए। रात के समय एक के बाद एक कई लोग बीमार हो गए। 19 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पांच लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ लोग इलाज के लिए सीधे ग्वालियर के अस्पताल पहुंचे।

एक महिला की फूड पॉजनिंग से मौत

सोमवार-मंगलवार की रात 50 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी शिवसिंह भदौरिया की ग्वालियर में मौत हो गई है। मंगलवार सुबह कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भिंड जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल प्रबंधन से चर्चा के बाद स्वस्थ्य विभाग की एक टीम क्यारी पुरा गांव के लिए रवाना कर दी गई है। टीम ने भोजन के सैंपल लेने के अलावा गांव में बीमार लोगों का इलाज किया।

About rishi pandit

Check Also

हाई कोर्ट के निर्देश पर सतना में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माणों पर कार्रवाई

हाई कोर्ट के निर्देश पर सतना में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माणों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *