इंदौर। केरल के त्रिची में एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे से हवा में चक्कर लगा रहा है। यह विमान त्रिची से शारजाह के लिए उड़ान भर रहा था और इसमें 140 यात्री सवार हैं। तकनीकी समस्या की जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपायों के तहत कई एंबुलेंस तैनात कर दी गई हैं।
विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए सभी आवश्यक तैयारी की गई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्राधिकरण ने स्थिति की निगरानी शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि विमान जल्द ही लैंड करेगा। इस घटना ने यात्रियों के बीच चिंता और बेचैनी बढ़ा दी है, जबकि एयरलाइन द्वारा स्थिति की लगातार अपडेट दी जा रही है। विमान का लैंडिंग प्रोसेस अब तक सुचारू रूप से चल रहा है।
Bhaskar Hindi News