Saturday , October 31 2026
Breaking News

Crime: बेवफाई का खौफनाक बदला…गर्लफ्रेंड ने काट डाला ब्वायफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, भाइयों ने भी दिया साथ

बक्सर। बिहार के बक्सर की घटना ने सभी चौंका दिया है। एक प्रेमिका ने बेवफाई का खौफनाक बदला लिया। उसने प्रेमी को घर पर बुलाकर अपने भाइयों की मदद से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने प्रेमिका व उसके भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

 प्रेमिका ने पुलिस में शादी का झांसा देकर यौन शौषण की शिकायत प्रेमी के खिलाफ भी कराई है। पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार लिया है।

थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि भोजपुर ओपी क्षेत्र के प्रताप सागर गांव निवासी अनिल गोड़ पुत्र भरत गोड़ का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने, लेकिन उसके बाद आरोपी शादी करने से मुकर गया।

प्रेमी को मिली कभी न भूलने वाली सजा

पुलिस ने बताया कि प्रेमी के शादी से मुकर जाने के बाद प्रेमिका बहुत गुस्से में थी। उसने बदला लेने का ठान लिया था। एक दिन उसने युवक को बहाने से घर पर मिलने के लिए बुलाया। वह जब घर पर आया तो प्रेमिका के भाइयों ने उसको पकड़ लिया। प्रेमिका ने फिर उसका प्राइवेट काट दिया। उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को सड़क किनारे फेंक दिया। युवक दर्द से बुरी तरह चिल्लाने लगा।

युवक को तुरंत पहुंचाया अस्पताल

युवक की हालत को देखकर लोगों ने उसको तुरंत ही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया था। युवक के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमिका व उसके भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

About rishi pandit

Check Also

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, दिवाली से पहले किसानों को मोदी सरकार की सौगात

बनासकांठा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। दिवाली से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *