- बकरी चराने वाले युवकों ने वीडियो बनाकर वायरल किया
- परिजनों के शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
- पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
हापुड़। हापुड़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो दरिंदों ने 5 साल के बच्चे को बहाने से खेत पर ले जाकर कुकर्म किया है। इस दौरान वहां बकरी चरा रहे दो युवकों ने आरोपियों का वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बच्चे के परिवार को मामले की जानकारी लगी, तो वह आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे। उनको वहां देखकर आरोपी भड़क गए। उन्होंने शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित पक्ष ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अभी दोनों फरार हैं।
यह है पूरा मामला
पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार 19 सितंबर को पांच वर्षीय पौत्र घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान उसके पास अर्श व जुनेद आए। वह गांव के ही रहने वाले हैं, इसलिए बच्चा उनकी बातों में आकर चला गया। वह उसको जंगल में मौजूद ईख के खेत में लेकर गए, जहां उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया।
इस दौरान खेत के पास रिजवान और अलफेज बकरियां चरा रहे थे। उन्होंने आरोपियों के इस कृत्य की रिकॉर्डिंग कर ली, जिसको बाद में उन्होंने वायरल कर दिया।
आरोपियों के डराने व धमकाने की वजह से पौत्र कुछ बता नहीं रहा था। 26 सितंबर को अचानकर उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। उससे पूछा, तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। उसके बाद पता लगाने पर वायरल वीडियो के बारे में भी जानकारी मिली।
आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित बच्चे के परिजन आरोपियों के घर गए, तो उनको गालीगजौज कर वहां से भगा दिया गया। उसके बाद परिवार के लोग पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही पकड़ लेगी।
Bhaskar Hindi News