Tuesday , April 22 2025
Breaking News

MP: BJP का डेढ़ करोड़ में से पचास लाख का लक्ष्य पूरा, शर्मा बोले-सदस्यता अभियान में बनाएंगे रिकॉर्ड

भोपाल/ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 50 लाख से अधिक सदस्य का आकड़ा पार कर लिया है। मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें से 50 लाख का लक्ष्य पूरा कर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में सदस्यता का इतिहास बनाएंगे और अभियान हमारे लक्ष्यों से भी आगे जाएगा। 

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश में 95 लाख सदस्य थे। इस बार भाजपा ने 55 लाख अधिक डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें से 50 लाख से अधिक सदस्य भाजपा ने बना लिए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता के परिश्रम से मध्य प्रदेश भाजपा 50 लाख सदस्यता  क्राॅस कर गई है। अब तक 57 लाख मिस्ड कॉल हुए है। 50 लाख फॉर्म भरे जा चुके हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि इस बार हमारे लक्ष्य से ऊपर सदस्यता होगी। शर्मा ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को माता-बहनों ने सदस्यता का रिकॉर्ड बनाया है। 21 और 22 सितंबर को नौजवानों की सदस्यता का दिन होगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों और अलग-अलग क्षेत्र के लोग भाजपा के सदस्य बन रहे हैं। 

शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना 
वीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार झूठ बोलते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि कमलनाथ की 15 की सरकार में एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में ही किसानों पर गोली चलवाई थी। आज यह किसानों के अधिकारों की बात कर रहे हैं। जबकि उनके नेता झूठ बोलने का रिकॉर्ड बना रहे हैं। 

About rishi pandit

Check Also

प्रदेशभर की मंडियों में फिर से लहसुन की नीलामी की प्रक्रिया बदल जाएगी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अंतिम निर्णय

 इंदौर  लहसुन की नीलामी फल-सब्जी की तरह आढ़तीये नहीं करवा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *