Thursday , April 24 2025
Breaking News

Crime: महिला ने 16 साल के लड़के को प्रेम जाल में फंसाकर किया शारीरिक शोषण

  1. साथ रहने का झांसा दे किशोर को ले गई हरियाणा
  2. देहिक शोषण करने के आरोप में महिला हुई गिरफ्तार
  3. पीड़ित किशोर को पुलिस ने हरियाणा से किया बरामद

जशपुरनगर। 16 वर्षीय किशोर को अपने प्रेम जाल में फांस कर उसका शारीरिक शोषण और अपहरण करने के मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय महिला कि गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोर के पिता ने 27 अगस्त को शिकायत दर्ज कराया था कि उसका बेटा 22 अगस्त को फुटबाल मैच देखने के नाम से घर से निकल कर लापता हो गया था।

किशोर के गायब होते ही गांव से महिला भी हो गई थी गायब

किशोर के स्वजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। मामले में अज्ञात आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिरो के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि जिस दिन से किशोर गायब है,उसी दिन से गांव से एक एक विवाहित महिला भी लापता है।

हरियाणा में मिला अपहरित बालक

साइबर सेल के सहयोग से मामले की जांच करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि महिला हरियाणा के सैफीदोन थाना क्षेत्र के सानपुर गांव में है। कुनकुरी पुलिस की टीम ने इज गांव में छापा मार कर महिला के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अपहरित बालक पुलिस को मिला।

बालक ने पुलिस को सुनाई आपबीती

महिला और किशोर को संरक्षित कर टीम कुनकुरी ले आई। पुलिस को दिए गए बयान में पीड़ित ने बताया की लगभग 6 माह पूर्व आरोपित महिला से उसका परिचय हुआ था। महिला ने उसे बहला फुसला कर अपने जाल में फांस कर उसका शारीरिक शोषण करने लगी। एक दिन उसे बिना रोक-टोक के रहने की झांसा देते हुए हरियाणा ले आई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2)और पाक्सो एक्ट की धारा 6 के अंतर्गत अपराध क़ायम कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

About rishi pandit

Check Also

अलका को उत्कृष्ट एरिया ऑफिसर सम्मान, मल्लिका ऑफ़ द सविताली का खिताब भी

बिलासपुर  ‘द एसोसियेशन ऑफ़ द वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया’ के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *