Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: ताइक्वांडो खिलाड़ी अथर्व ने बढ़ाया प्रदेश का मान’ सीआईएससीई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कोयम्बटूर के पोलाची में तीन दिवसीय सीआईएससीई राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता 9 से 11 सितंबर तक आयोजित हुई। जिसमें सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, नॉर्थ जोन से लगभग 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सेंट्रल जोन की ओर से मध्यप्रदेश से 10 खिलाड़ियों का चयन इन्दौर में आयोजित रीजनल प्रतियोगिता में हुआ था। जिसमें सतना से क्रिस्तुकुला स्कूल के 9वी कक्षा में पढ़ने वाले अथर्व त्रिपाठी पिता नागेश्वर त्रिपाठी एवं माता डॉ. सोनाली त्रिपाठी और लिटिल वंडर स्कूल इन्दौर की श्रीजल शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीता। अथर्व त्रिपाठी जिला ताईक्वांडो संघ के सचिव और राष्ट्रीय निर्णायक डा. संदीप भारती से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। अथर्व की इस की इस सफलता पर क्रिस्तुकुला स्कूल के प्राचार्य फादर जान पी.ज्वाय, मेनेजर फादर थामस कुरियन के साथ-साथ सभी क्रीड़ा अधिकारी एवं समस्त स्कूल शिक्षको एवं जिला ताइक्वांडो संघ के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अथर्व की अन्य सफलताएं
अथर्व की सफलताओं में कई पदक शामिल हैं उन्होंने इससे पूर्व स्कूल गेम एसजीएफआई प्रतियोगिता में सन 2022-23 में 1 कांस्य जीता था। इसके बाद स्टेट फेडरेशन में 1 कांस्य पदक, सीआईएससीई रीजनल सन 2022-23 में 1 गोल्ड और इसी प्रतियोगिता में सन 2023-24 में दोबारा 1 स्वर्ण पदक पक्का किया और अब वर्तमान में राष्ट्रीय सीआईएससीई प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।

About rishi pandit

Check Also

ईडन पार्क में अभिषेक-वैभव का तूफान मचाएगा तबाही? न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली वेलिंगटन में 199 रनों का लक्ष्य महज 13.2 ओवरों में हासिल कर टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *