Sunday , November 1 2026
Breaking News

MP: 11वीं की छात्रा से करता था अश्‍लील बातें, स्‍कूल के बाहर खड़ा रहता था, तंग आकर की लड़की ने खुदकुशी

  1. स्कूल के बाहर ही खड़ा रहता था
  2. छुट्टी होते ही छात्रा को रोक लेता था
  3. आरोपी छात्रा पर भी दबाव बनाता था

इंदौर। 11वीं की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने डेढ़ महीने बाद कार्रवाई की है। छात्रा एक मनचले से परेशान थी जो स्कूल से आने-जाने के वक्त परेशान करता था। छात्रा ने मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान होकर जहर खा लिया।

घटना द्वारकापुरी थाना अंतर्गत गुरुशंकर नगर की है।17 वर्षीय नाबालिग ने 26 जुलाई को जहर खाकर जान दी थी। पुलिस ने भाई-पिता और अन्य लोगों के कथन लेकर गुरुवार को देवेंद्र पंवार नामक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोपित देवेंद्र उसका पीछा करता था।

स्कूल के बाहर ही खड़ा रहता था और छुट्टी होते ही छात्रा को रोक लेता था। वह उससे अश्लील बातें करता था और छात्रा पर भी दबाव बनाता था।

भाई ने पुलिस को बताया उसने कईं बार देवेंद्र को समझाया लेकिन वह घर के बाहर खड़े होकर अश्लील इशारे करने लगा।

स्वजन को धमकाने लगा। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने काॅल डिटेल निकाली तो आरोपित देवेंद्र के काॅल की पुष्टि हो गई। मोबाइल में भी देवेंद्र के मैसेज मिल गए। पुलिस ने कथनों के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले छात्र पर एफआईआर दर्ज

कनाड़िया पुलिस ने 19 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर निजी कॉलेज के छात्र सोहेल खान के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित छात्रा को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।आरोपित छात्रा से रुपये भी ऐंठ चुका है।

पुलिस के मुताबिक बायपास निवासी छात्रा निजी कॉलेज में बीकाॅम(द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रही है। एक ही कॉलेज में होने के कारण सोहेल से परिचय था। आरोपित ने चाय-काॅफी पीने के दौरान फोटो खींच लिए थे। एप के माध्यम से एडिट कर आरोपित ने छात्रा को धमकाया।

उसको बदनाम करने की धमकी दी और निखिल के माध्यम से 13500 रुपये ले लिए। आरोपित ने ब्लैकमेल किया और कईं बार मिलने बुलाया। शारीरिक संबंध बनाने लिए दबाव बनाने लगा। परेशान होकर छात्रा ने स्वजन को घटना बताई और शुक्रवार को एफआइआर दर्ज करवाई।

नाबालिग से अश्लील हरकत

राऊ पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर आरोपित अनिल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बच्ची बड़ी बहन से मिलने आई थी। अनुपस्थिति में काॅलोनी में रहने वाला अनिल घर में घुस गया और बच्ची के साथ हरकत की।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *