Saturday , October 31 2026
Breaking News

राजस्थान के करौली-सरमथुरा मार्ग में बोलेरो और टेंपो भिड़ी, तीन साल के बच्चे की मौत और 14 घायल

करौली.

करौली-सरमथुरा मार्ग स्थित एनएच-23 कोंडर मोड टोल प्लाजा के पास एक बोलेरो और लोडिंग टेंपो में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो और बोलेरो में सवार 14 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि एक तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। दो को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर कर दिया गया, जबकि शेष घायलों को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही करौली सदर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनाक्रम की जानकारी ली। सभी घायलों का करौली अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करौली हॉस्पिटल पीएमओ डॉ. रामकेश मीणा ने बताया कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक लोडिंग टेंपो धौलपुर से कैला देवी की ओर जा रहा था। बोलेरो करौली से सरमथुरा की ओर जा रही थी। इस दौरान कोंडर मोड़ के पास टोल नाके से आगे लोडिंग टेंपो और बोलेरो में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में 14 लोग घायल हो गए, जबकि एक बालक की मौत हो गई और दो को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना में काजल पत्नी उमाशंकर कुशवाहा निवासी कटरा अड्डा थाना मनियां, राजवती पत्नी मनोज निवासी मनियां, उमाशंकर पुत्र बनवारी निवासी मनियां, रिंकू पुत्र सिद्धार्थ उम्र 18 साल निवासी मनियां, हिम्मत पुत्र बनवारी निवासी मनियां, शीला पत्नी बनवारी निवासी मनियां, सुक्कन पुत्र ज्वाला सिंह निवासी सैया उत्तर प्रदेश, प्रीति पत्नी सुक्कन निवासी सैंया उत्तर प्रदेश, अजय पुत्र माता प्रसाद सैंया उत्तर प्रदेश, मदन कृष्ण पुत्र लखन लाल गोयल निवासी सर मथुरा, पवन पुत्र बद्री भाऊआपुरा मासलपुर और हेमेंद्र पुत्र केदार व्यास निवासी चांद पुरा सरमथुरा घायल हुए हैं। जबकि पीयूष पुत्र उमाशंकर उम्र 3 साल की मौत हो गई।

About rishi pandit

Check Also

रांची में दिवाली मेले की धूम, 300 से अधिक स्टॉल पर मिल रहे देशभर के स्वदेशी उत्पाद

रांची दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही राजधानी रांची में उत्सव का माहौल बनने लगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *