Friday , October 30 2026
Breaking News

Crime: चरित्र शंका में पत्नी को उतारा मौत के घाट… हत्‍या के बाद शव को भूसे में छिपाया, परिजन सन्‍न

  1. भूसे में से बरामद हुआ महिला का शव
  2. महिला के शरीर पर थे चोट के निशान
  3. भूसे से बदबू आने के बाद हुआ खुलासा

मथुरा। मथुरा में पति ने पत्‍नी की हत्‍या कर शव को भूसे में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि पति को शक था कि उसकी पत्नी की किसी और से नजदीकियां थी। इसी के चलते उसने दो दिन पहले पत्‍नी की हत्‍या की और फरार हो गया। भूसे से बदबू आने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

मामला फरह थाना क्षेत्र के गढ़ी रामबल गांव का है। यहां रहने वाली अनीता की पति हेमंत ने हत्या कर दी। अनीता शुक्रवार को नौहरे पर जानवरों को चारा डालने गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। इसी बीच हेमंत भी बाइक लेकर फरार हो गया। दो दिन बाद लोगों को भूसे में से बदबू आई तो, पुलिस को सूचना दी गई।

शरीर पर थे चोट के निशान

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब भूसे को हटाया तो, उसमें से अनीता का शव बरामद हुआ। इसे देखकर परिजन सन्‍न रह गए। अनीता के शरीर पर चोट के निशान थे, जिसे देखकर पुलिस को शक हुआ कि मारपीट कर उसकी हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा के अनुसार, अनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

आरोपी ने लगवाए थे सीसीटीवी कैमरे

पत्नी पर शक के चलते आरोपी और अनीता के आए दिन झगड़े होते थे। 20 दिन पहले भी हेमंत ने अनीता की पिटाई की थी और मामला थाने तक पहुंच गया था। इसके बाद आरोपी ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। हालांकि, बाद में इसे किसी ने तोड़ दिया।

About rishi pandit

Check Also

यूपी PET 2026 परीक्षा शुरू, 37 लाख अभ्यर्थियों के लिए 60 जिलों में कड़े सुरक्षा इंतजाम

 लखनऊ उत्तर प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 शुक्रवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *