Friday , October 30 2026
Breaking News

MP Weather Alert: प्रदेश में चार सिस्टम एक्टिव होने से हो रही तेज बारिश, अगले 4 दिन तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल/ मध्य प्रदेश अलग अलग क्षेत्रों में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इस वजह से गरज-चमक के साथ प्रदेश के कई शहरों में वर्षा हो रही है। गुरुवार को भोपाल में हल्की बारिश दर्ज की गई वहीं नर्मदापुरम, टीकमगढ़ और रायसेन समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगे चार दिन तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, ‘ग्वालियर, मुरैना, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, इंदौर, रायसेन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर और शहडोल में तेज बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।

24 और 25 अगस्त को इन जिलों ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने 24 और 25 अगस्त को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग के 31 जिलों के लिए भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट 

मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार प्रदेश के शिवपुरी, राजगढ़, छिंदवाड़ा, पूर्वी नर्मदापुरम पचमढ़ी, दमोह, निवाड़ी ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर खजुराहो, पन्ना, बालाघाट, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं आगर, बड़वानी बावनगजा के साथ-साथ भोपाल, विदिशा, रायसेन, पश्चिमी नर्मदापुरम, सीहोर, देवास, उज्जैन महाकालेश्वर, नीमच, मंदसौर गांधी सागर बांध, अलीराजपुर, बुरहानपुर में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्ति की गई है। जबकि खंडवा ओंकारेश्वर, खरगोन महेश्वर, बैतूल, सिवनी, पांढुर्ना, सागर, नरसिंहपुर, सतना चित्रकूट, मैहर, शहडोल बाणसागर बांध, श्योपुर-कलां, ग्वालियर,  दतिया रतनगढ़, गुना, अशोकनगर के साथ-साथ हरदा, शाजापुर, कटनी, उमरिया बांधवगढ़, डिंडोरी, मंडला, अनुपपुर अमरकंटक, जबलपुर, इंदौर, धार में बिजली के साथ हल्की आंधी की संभावना है। झाबुआ, रतलाम, मुरैना, भिंड मैं भी बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में 24 अगस्त को लो प्रेशर एरिया होगा एक्टिव

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 24 अगस्त को लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। इसकी प्रदेश में स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिलेगी। वर्तमान में एक्टिव एक अन्य लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से भी अगले 2 दिन तेज बारिश का दौर बना रहेगा। वेद प्रकाश ने बताया कि एमपी में अब तक 79 फीसदी 29.4 इंच पानी गिर चुका है। श्योपुर में सामान्य से दोगुनी और मंडला-सिवनी में 41 इंच से अधिक है। श्योपुर में सामान्य से 143 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश के मामले में मंडला आगे है। यहां 43 इंच पानी गिर चुका है। यहां की सामान्य बारिश 47 इंच है। यानी, सामान्य बारिश के आंकड़े को पार करने के लिए अभी भी 4 इंच पानी की जरूरत है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *