Sunday , November 1 2026
Breaking News

Chhatarpur: बस स्टैंड रोड में हुई लूट का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार, 10 लाख 25 हजार रुपए बरामद

छतरपुर।  छतरपुर में 18 अगस्त को थाना कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड रोड में पान मसाला के व्यापारी के यहां हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 10 लाख 25 हजार रुपए बरामद कर लिए गए हैं। 

बता दें कि स स्टैंड रोड में पान मसाला के व्यापारी कृष्ण कुमार अग्रवाल के यहां लूट हुई थी। पुलिस ने शहर के चौराहा सार्वजनिक स्थल, दुकानों इत्यादि के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। CCTV फुटेज व सक्रिय मुख्य तंत्र से एकत्रित सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से संबंधित विभिन्न स्थानों में दबिश दी गई। लूट की घटना करने वाले तीन आरोपियों अर्श उर्फ ब्लैकी पिता अयूब सौदागर उम्र 20 साल निवासी मनिहारी मोहल्ला थाना कोतवाली छतरपुर, रोशन मंसूरी पिता स्वर्गीय पीर मोहम्मद उम्र 21 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना सिविल लाइन छतरपुर, सोनू उर्फ चांद मोहम्मद पिता नूर मोहम्मद मंसूरी उम्र 20 साल निवासी पलोटा रोड थाना सिविल लाइन छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। 

आरोपी अर्श उर्फ ब्लैकी से 3 लाख 50 हज़ार रुपये, रोशन मंसूरी के पास से 4 लाख रुपये एवं चांद मोहम्मद के पास से 2 लाख 75 हज़ार रुपये बरामद किए गए। लूट के आरोपी अर्श उर्फ ब्लैकी मंसूरी तथा रोशन मंसूरी के विरुद्ध हत्या का प्रयास अपराध पूर्व से दर्ज है। घटना में शामिल चौथा आरोपी नफीस मुसलमान की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है। 

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *