Sunday , November 1 2026
Breaking News

Crime: पत्नी ने पानी मांगने पर ईंट से कुचला सिर, पुलिस के सामने शव पर बैठकर पति के सिर से निकाला भेजा

  1. पानी मांगने पर पति-पत्नी में हुआ घातक विवाद
  2. हत्या के बाद पत्नी ने सिर से भेजा बाहर निकाला
  3. पुलिस ने सावित्री को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई

शाहजहांपुर। महिला से पानी मांगने पर एक पति को जान से हाथ धोना पड़ गया। दरअसल, पानी मांगने पर शुरू हुए विवाद ने पत्नी को इतना हिंसक बना दिया कि उसने पति की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची, तो महिला ने सिर से भेजा निकालकर बाहर निकाल दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है मामला

मामला यूपी के शाहजहांपुर के रोजा के हथौड़ा गांव का है। सत्यपाल स्टेडियम में चौकीदार का काम करता था। वह काफी शराब पीता था, इसलिए उसका पत्नी से झगड़ा होता था। गुरुवार को दोपहर तीन बजे काम से लौटा सत्यपाल खाना खाने के लिए बैठा। उसने पत्नी सावित्री से पानी मांगा, तो वह काफी गुस्सा हो गई। दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा होने लगा। घर से बाहर आकर दोनों ने एक-दूसरे को मारना शुरू कर दिया।

इस दौरान सावित्री ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और सत्यपाल के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। उसके सिर से खून निकलने लगा, जिससे वह लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गया। महिला का इसके बाद भी दिल नहीं पसीजा। उसने तब तक सिर पर ईंट से हमला किया, जब तक वह मर नहीं गया। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा, तो सावित्री काफी गुस्से में थी। वह सत्यपाल के शव के ऊपर बैठी हुई थी। उसने पुलिस को देखकर सत्यपाल के सिर से भेजा निकालकर बाहर फेंक दिया। यह देख पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस बड़ी मुश्किल से उसको काबू में कर थाने लेकर आई।

एएसपी सिटी दिया बयान

एएसपी सिटी संजय कुमार ने मामले के बारे में बताया कि सत्यपाल और सावित्री का विवाह 18 साल पहले हुआ था। वह काफी शराब पीता था, इसलिए दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। बच्चे इन सबसे परेशान होकर दादी के पास रहते हैं। उनका घर थोड़ी ही दूरी पर हैं। महिला ने शव के साथ बहुत ही क्रूर व्यवहार किया है। ऐसा लगता है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, झांसी मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी योगी सरकार ने फिर किया प्रशासनिक बदलाव, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अफसर इधर से उधर

लखनऊ  यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और प्रशासनिक विभाग में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *