Saturday , October 31 2026
Breaking News

Crime: 16 का लड़का… 15 की लड़की, एक ही फंदे पर लटके मिले..!

  1. आजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमनकुआं की घटना
  2. प्रारंभिक तौर पर प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मामला
  3. पुलिस बोली- जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं

अलीराजपुर। जिले के अमनकुआं गांव के एक मकान में 16 वर्षीय किशोर और 15 वर्षीय किशोरी के शव एक ही फंदे पर लटके पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर प्रेम प्रसंग में एक साथ मौत को गले लगाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही साफतौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

घटना ग्राम अमनकुआं के कनेश नागलिया फलिया की है। मिली जानकारी अनुसार, 15 वर्षीय बालिका के माता-पिता मजदूरी के लिए गुजरात गए हैं। बालिका के परिवार के अन्य लोग आसपास ही रहते हैं। दोनों के शव किशोरी के घर में ही फंदे पर लटके मिले। आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने बनाया पंचनामा

पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर प्रकरण खुदकुशी का ही लग रहा है। हालांकि हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रहे हैं। उधर ग्रामीणों ने बताया कि मृत बालक के पैरों पर खून लगा था, इससे घटना को लेकर संदेह भी उत्पन्न हो रहा है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *