Saturday , June 28 2025
Breaking News

Satna: सभी जिले में हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान बनाए-डॉ.मोहन यादव’


सभी गाँव और वार्ड में 11 से 15 अगस्त तक संचालित होगी गतिविधियां


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश भर में 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है। तिरंगा अभियान के सफल आयोजन एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के हर सम्भव प्रयास किए जाए। तिरंगा यात्राएं, रैली निकाली जाए। शहीद स्मारकों पर ध्वजारोहण कर तिरंगा ध्वज यात्राएं आयोजित की जाए। हर घर तिरंगा अभियान को सभी जिले जनअभियान के रूप में सफल बनाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को समत्व भवन भोपाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलो के जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, एस.पी. व अन्य अधिकारियों से चर्चा करते हुए दिए। प्रदेश के तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री श्री टेटवाल गौतम भी सतना प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से वर्चुअल जुडे। इस मौके पर महापौर योगेश ताम्रकार, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह तथा जनपद पंचायत के सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि वे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त संख्या में तिरंगा ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करें। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगो को प्रेरित कर हर एक घर पर तिरंगा ध्वज फहराएं। इस अभियान में विद्यार्थियों का भी सहयोग लिया जाए एवं स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सहभागीता भी सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान और 15 अगस्त को जन उत्सव के रूप में मनाया जाए। यह सुनिश्चित करें कि किसी भी वार्ड या ग्राम में तिरंगे झंडो की कमी ना हो ,शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्व सहायता समूहों के माध्यम से व्यवस्था की जाए। प्रदेश में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का पर्व सामाजिक समरसता के भाव के साथ उत्साह और उल्लास से मनाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जारी वर्षा को देखते हुए सावधानियां बरतने और आवश्यक निगरानी व मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंत्री गण, नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों तथा संभाग व जिला स्तरीय अधिकारियों ने वर्चुअल सहभागिता की।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा समत्व भवन से हर घर तिरंगा अभियान और रक्षाबंधन पर ली गई राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फी और तिरंगा मेले जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। सभी जिलों में देशभक्ति की भावना पर केंद्रित तिरंगा यात्राएं, दौड, मैराथन, बाइक- साइकिल, कार रैली भी जन भागीदारी से आयोजित होंगी। हर घर पर तिरंगा लगाने तिरंगे के साथ डीपी लगाने के साथ ही वेबसाइटों पर तिरंगा बैनर लगाने की गतिविधियों को जन अभियान बनाया जाएगा।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 10 अगस्त को विजयपुर जिला श्योपुर से लाडली बहनों के खातों में 1900 करोड रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। विजयपुर में होने वाले स्व सहायता समूहों के सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम में लाडली बहन योजना अंतर्गत अगस्त माह की राशि रुपए 1250 के साथ ही विशेष राशि के रूप में लाडली बहनों के खातों में 250 रुपए अंतरित किए जाएंगे। दस अगस्त को रक्षाबंधन और सावन उत्सव की थीम पर प्रदेश में 25000 स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन की थीम पर 9 अगस्त को रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन, 11 अगस्त को महाविद्यालय तथा एनसीसी/एनएसएस बालिकाओं से संवाद, 12 अगस्त को देवी अहिल्याबाई शहरी क्षेत्र महिला महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद सम्मेलन तथा 13 अगस्त को प्रदेश की महिला उद्योगपति सम्मेलन होंगे। इन कार्यक्रमों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया जाएगा। प्रतिभागियों को शासकीय हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

About rishi pandit

Check Also

सब देखते रहे और बेटी की गर्दन रेतता रहा हैवान, किसी ने नहीं रोकी उसकी मौत

नरसिंहपुर नरसिंहपुर शहर के बीचों बीच सिविल लाइन क्षेत्र में बने जिला अस्पताल में शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *