Friday , October 30 2026
Breaking News

गैंगस्टर अबू सलेम को नासिक सेंट्रल जेल से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया

 नासिक

गैंगस्टर अबू सलेम को बीती रात नासिक सेंट्रल जेल से किसी अन्य शहर में शिफ्ट किया गया है। शिफ्टिंग के समय नासिक सेंट्रल जेल से नासिक रेलवे स्टेशन परिसर में भारी पुलिस बंदोबस्त रखा गया। अबू सलेम को इससे पहले नवी मुंबई के तलोजा जेल में रखा गया था। जिस सेल में अबू सलेम को रखा गया था, उसकी मरम्मत होनी थी, इसलिए जेल प्रशासन अबू सलेम को अन्य जेल में शिफ्ट करना चाहता था। अबू सलेम ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर शिफ्टिंग का विरोध किया था।

 हाई कोर्ट ने अबू सलेम की याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद अबू सलेम को जेल प्रशासन ने एक माह पहले ही नासिक सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया था और उसे अंडा सेल में रखा गया था। यहां से गुरुवार को तड़के 2ः30 बजे अबू सलेम को नासिक सेंट्रल जेल से निकालकर किसी अन्य शहर में शिफ्ट किया गया है। इस मामले में सुरक्षा कारणों से बेहद गोपनीयता बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि आज उस शहर में अबू सलेम के विरुद्ध महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई होने वाली है।

 

 

 

About rishi pandit

Check Also

ऑपरेशन सिंदूर के बाद इथियोपिया का बड़ा सैन्य दांव, रूस से खरीदेगा 4 एयर डिफेंस सिस्टम

अदीस अबाबा  ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य कार्रवाई में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *