Thursday , September 19 2024
Breaking News

Shajapur: जमीन विवाद में एक व्यक्ति पर ट्रैक्टर चढ़ाया, गोली चलाई, विवाद में 3 लोग घायल

  1. मोहनबड़ोदिया क्षेत्र के ग्राम बांडाहेड़ी गांव में विवाद
  2. 10 लोगों के खिलाफ प्राण घातक हमले का केस दर्ज
  3. विवाद में घायल लोगों को उपचार के लिए शाजापुर भेजा

Madhya pradesh shajapur shajapur news a tractor ran over a person in a land dispute a bullet was fired 3 people injured in the dispute: digi desk/BHN/शाजापुर/ मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम बांडाहेड़ी में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। एक व्यक्ति पर आरोपित पक्ष ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वहीं दो अन्य लोगों के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। विवाद के दाैरान बंदूक से 3 गोली भी चलाई गई है।

घायल जिला अस्पताल में भर्ती

विवाद में घायल 3 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया। जहां से एक गंभीर घायल को इंदाैर रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्राण घातक हमले का केस दर्ज किया है। विवाद के वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिनमें एक युवक बंदूक लिए घूम रहा है, वहीं कई आरोपी पक्ष के लोग जमीन पर ट्रैक्टर भी दाैड़ाते दिख रहे हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार, फरियादी लक्ष्मण पुत्र विक्रम सिंह राजपुत निवासी ग्राम बांडाहेडी और आरोपित दिलीप सिंह व अन्य समस्त निवासी ग्राम बावलियाखेडी आपस में मामा-बुआ के रूप में रिश्तेदार है। विवाद में घायल पक्ष का आरोपी पक्ष की जमीन पर कब्जा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।

रविवार को आरोपी पक्ष ट्रैक्टर में सवार होकर अपनी जमीन पर जुताई करने पहुंचे थे। जमीन पर कब्जाधारी पक्ष ने इसका विरोध किया, जिस पर विवाद हो गया। विवाद और गोली चलने की सूचना लगने पर मोहनबड़ोदिया पुलिस माैके पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस एक भी आरोपित को गिरफ्तार नही कर सकी है।

विवाद में विक्रमसिंह पुत्र जोरावरसिंह राजपूत निवासी बांडाहेड़ी गंभीर घायल हुआ है, इसी के ऊपर आरोपियों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। वहीं महेंद्रसिंह राजपूत निवासी बांडाहेड़ी और बनेसिंह राजपूत निवासी मताना भी घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह है पूरा विवाद

विवाद में घायल पक्ष के लोग आरोपियों की रजिस्ट्री की करीब 27 बीघा जमीन पर करीब 25-30 साल से खेती कर रहे हैं। इस भूमी का प्रकरण न्यायालय शाजापुर एवं माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में चल रहा था, जिसमें न्यायालय के आदेश के पालन में सोमवार को हुए विवाद के आरोपी पक्ष (रजिस्ट्री धारक) के पक्ष में निर्णय दिया, जिस पर 8 जुलाई को कब्जे की कार्यवाही की गई थी।

सोमवार को जमीन के रजिस्ट्री धारक जमीन पर जुताई करने गए तो फरियादी पक्ष द्वारा इसका विरोध किया। जिस पर से उपरोक्त आरोपियों द्वारा फरियादी पक्ष के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान बंदूक से हवाई फायर किए एवं विक्रम सिंह राजपूत पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

About rishi pandit

Check Also

MP: सीने में दर्द के बावजूद 7 किलोमीटर बाइक चलाकर घर गए सेल्स मैनेजर की कार्डियक अरेस्ट से मौत

मृतक का नाम नमन धाड़गे है। वह 30 साल का थादोपहर में उसे घबराहट हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *