Saturday , October 31 2026
Breaking News

Rewa: पत्नी इधर-उधर कर रही थी… कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी, हत्या के बाद फौजी ने पुलिस को फोन कर बुलाया

  1. रीवा में छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान ने की पत्नी की हत्या
  2. कुल्हाड़ी से हत्या के बाद खुद फोन कर पुलिस को बुलाया
  3. फौजी फोन पर बोला- जल्दी आ जाओ, बस आपका इंतजार

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ हैलो मैं बोल रहा हूं… जल्दी मेरे गांव कटेरी आ जाइए, बहुत दिनों से पत्नी इधर उधर कर रही थी, कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर मैंने उसे मौत के घाट उतार दिया है। बस आपका इंतजार है, जल्दी आ जाइए। रविवार की दोपहर तकरीबन 4 कुछ इन्हीं शब्दों के साथ ही मनगवां पुलिस के पास टेलीफोन आया..

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा एक आर्मी का जवान जो छुट्टी में आया था, उसने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी का गर्दन काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जहां आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पत्नी के शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव भेज दिया गया है।

छुट्टी पर आया था घर, कर दी पत्नी की हत्या

मामला रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के कटेरी गांव का है, जहां रविवार को एक आर्मी जवान ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आर्मी जवान ने खुद मनगवां थाना पुलिस को फोन लगाया और घटना की जानकारी दी। आर्मी जवान ने पुलिस फोन पर बताया कि उसने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की है। जवान हाल ही में छुट्टी पर घर आया था। पुलिस ने आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *