Sunday , November 1 2026
Breaking News

सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता, 2 इनामी समेत 7 माओवादियों को पकड़ा

बीजापुर

सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत छुटवाई के जंगल से 7 नक्सलियों को पकड़ा है, जिसमें दो इनामी माओवादी भी शामिल है।

दरअसल जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत क्षेत्र में सघन सर्चिंग के दौरान थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत छुटवाई के जंगल में डीआरजी, थाना तर्रेम व सीआरपीएफ कोबरा 210, 153,एसटीएफ की संयुक्त टीम निकली थी। पुलिस को देखकर माओवादी जंगल में भागने और छिपने लगे। इस पर सुरक्षाबलों की टीम ने 7 सात नक्सलियों को पकड़ा। पकड़े गए माओवादियों में मिलट्री प्लाटून नंबर 9 का सदस्य, जिस पर 2 लाख का इनाम था और KAMS की अध्यक्ष, जिस पर एक लाख की इनाम था को गिरफ्तार किया। सातों नक्सली लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत थे।

सात माओवादी क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध करने, IED ब्लास्ट करने, रोड काटने, बैनर, पाम्पलेट लगाने जैसी घटना मे शामिल थे। माओवादियों के विरुद्ध थाना तर्रेम में वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

About rishi pandit

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली लोकपरंपराओं, जनजातीय जीवनशैली और कला-संगीत की अनुपम छटा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *