Sunday , July 7 2024
Breaking News

MP: कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस संजीव सचदेवा, न्यायमूर्ति शील नागू नियुक्त हुए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के सीजे

  1. न्यायमूर्ति शील नागू बने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
  2. पिछले दिनों मप्र हाई कोर्ट में बने थे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
  3. जबलपुर में ही वकालत करते हुए बने हाई कोर्ट जज

Madhya pradesh jabalpur mp acting chief justice justice sheel nagu appointed as cj of punjab haryana high court: digi desk/BHN/जबलपुर/ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश शील नागू को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसी के साथ मप्र हाई कोर्ट में पदस्थ वरिष्ठतम न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को यहां मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस तरह मप्र हाई कोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति तक न्यायमूर्ति सचदेवा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने रहेंगे।

भारत सरकार के विधि एवं न्याय विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पूर्व सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने न्यायमूर्ति नागू को मप्र हाई कोर्ट से पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बतौर पदोन्नत किए जाने की अनुशंसा कर दी थी। लिहाजा, राष्ट्रपति की मुहर मात्र प्रतीक्षित थी। यह प्रक्रिया पूर्ण होते हुए पदोन्नति आधार पर नई पदस्थापना का पथ प्रशस्त हो गया।

जबलपुर में वकालत करते हुए बने हाई कोर्ट जज

उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति नागू ने जबलपुर से वकालत का शुभारंभ किया था। 2011 में उन्हें मप्र हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। यहां कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने के पूर्व प्रशासनिक न्यायाधीश की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आरएस झा भी जबलपुर के

पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए न्यायमूर्ति आरएस झा भी जबलपुर में वकालत के बाद न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। लिहाजा, न्यायमूर्ति झा व नागू, दोनों का जबलपुर के विधि व न्याय जगत से गहरा जुड़ाव है।

About rishi pandit

Check Also

जबलपुर में छात्रा की हत्या कर भागे आरोपी का शव जंगल में मिला, जेब से जहर की शीशी मिली

जबलपुर जबलपुर में छात्रा की हत्या कर भागे आरोपी का शव शनिवार सुबह जंगल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *