Sunday , November 1 2026
Breaking News

रायपुर में अपराध और कानून व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

रायपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की क्राइम की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा छोटी-छोटी घटनाओं और कानून व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही न बरतते हुए उस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जिससे कोई भी छोटी घटना बड़ी रूप न ले सके।

वहीं गो- तस्करों के खिलाफ विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा महादेव एप और चिटफंड के पेंडिंग प्रकरणों में विवेचना में तेजी लगाने कहा गया है। तेज आवाज के डीजे पर कार्रवाई करने निर्देश दिए गए हैं। नवा रायपुर सेक्टर 18, कमल विहार और भाठागांव में पुलिस सहायता केंद्र बना अपराध रोकने बल लगाया जाएगा।

मीटिंग में एसएसपी ने नशे के पदार्थों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने कहा है। साथ ही कहा है कि किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं नशे के सामग्रियों को पकड़ने के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन व आरोपितों की पहचान करने कहा गया। अवैध रूप से शराब की बिक्री/भण्डारण/परिवहन करने वालों पर कार्रवाई कर पूर्णतः अंकुश लगाने कहा गया।

शिकायत पत्रों का निराकरण
लंबित अपराध, मर्ग एवं गुम इंसान के प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने, गुम इंसानों को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से भी दस्तयाब करने, लंबे समय से लंबित शिकायत पत्रों का 15 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण करने सहित वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायत पत्रों का भी जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जिन थानों में अत्यधिक शिकायत लंबित है, उन थाना प्रभारियों को जल्द से जल्द शिकायतों को निराकृत करने संबंधी चेतावनी भी दी गई।

पुलिस केंद्र बनाकर लगेगा बल
नवा रायपुर सेक्टर 18, कमल विहार व भाठागांव में पुलिस सहायता केंद्र बनाकर वहां बढ़ते अपराध को रोकने के लिए बल लगाया जाएगा। राज्य शासन को यहां चौकियां खोलने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। थाना प्रभारियों को स्थान चिन्हांकित करने कहा गया है ताकि उक्त दुरस्थ क्षेत्रों में पुलिस का रिस्पांस टाइम बढ़ाया जा सके और किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल रिस्पांस दिया जा सके। लोगों द्वारा यहां काफी समय से पुलिस थाना चौकी की मांग की जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली लोकपरंपराओं, जनजातीय जीवनशैली और कला-संगीत की अनुपम छटा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *