Saturday , October 31 2026
Breaking News

Rewa: ‘टायलेट एक प्रेम कथा’ देख मायके चली गई महिला, पति से बोली- शौचालय बनेगा तभी आऊंगी

  1. पिछले दो माह से मायके चली गई
  2. युवक को समझ कर घर भेजा गया है
  3. थाना प्रभारी ने दोनों को समझा बुझा कर भेजा घर

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/  जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत एक गांव में एक अनोखा मामला देखने को मिला है। जहां ससुराल में शौचालय ना होने से नाराज पत्नी, पति का घर छोड़कर मायके चली गई। महिला ने मोबाइल पर ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ फिल्म देखी थी। जिसके बाद उसने ये कदम उठाया।

पति ने थाने में दिया आवेदन
ये असल कहानी भी बिल्कुल ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ फिल्म के जैसी है। जिसमें नायिका ने टॉयलेट ना होने से नाराज होकर पति का घर छोड़ दिया था। दोनों की शादी 4 वर्ष पहले हुई थी। रीवा के त्योंथर तहसील में रियल लाइफ में ये मामला देख पुलिस भी हैरान रह गई।

जब सोमवार को शिकायत लेकर फरियादी चाकघाट थाने पहुंचा।पूरा मामला चाकघाट थाना क्षेत्र के आमव गांव का है। प्रदीप मिश्रा पिता रंगू मिश्रा ने बताया कि उसकी पत्नी रोशनी मिश्रा पिछले दो माह से मायके चली गई है। कई बार बुलाने पर भी आने के लिए तैयार नहीं है। महिला का कहना है कि जब तक ससुराल में शौचालय नहीं बनेगा। तब तक वो ससुराल वापस नहीं आएगी।

हालांकि मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने उसे समझा बुझा कर भेज दिया है। बतौर थाना प्रभारी कम कर रहे उपनिरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि इसमें पुलिस के हस्तक्षेप का मामला नहीं बनता है लिया जाए युवक को समझ कर घर भेजा गया है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *