Sunday , November 1 2026
Breaking News

Panna: गर्मी का प्रकोप, शिक्षक की जेब में रखें मोबाइल से निकलने लगी आग, बड़ा हादसा टला

  1. रास्ते में उनके जेब में रखें मोबाइल मैं अचानक लग गई
  2. 2 साल पहले ओप्पो कंपनी का यह मोबाइल लिया था
  3. गाड़ी की सीट में रखा तो सीट भी जलने लगी

पन्ना,भास्कर हिंदी न्यूज़/  मोबाइल से संबंधित पहले जो घटनाएं सुनी वह मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट होने की थी। लेकिन यह घटना कुछ अलग ही घटी जिसमें सीधे मोबाइल में आग लग गई। घटना के संबंध में शिक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर गांधी चौक से होकर धाम मोहल्ला स्थित अपनी बाइक से घर जा रहे थे।

रास्ते में उनके जेब में रखें मोबाइल मैं अचानक लग गई और पेट की जेब भी जलने लगी और धुआं निकलने लगा। तत्काल ही बाइक को खड़ा कर मोबाइल निकाल कर गाड़ी की सीट में रखा तो सीट भी जलने लगी।

इस कारण मैंने मोबाइल पास बनी नाली में फेंक दिया। बाद में जब मोबाइल देखा गया तो वह बुरी तरह जलकर खाक हो चुका था। उन्होंने बताया कि मोबाइल में पेट की जेब में बाहर तरफ आग लगी जिसके कारण मेरा पैर जलने से बच गया। हालांकि मेरे साथ पीछे बैठे भोला बाबू जो कि बुजुर्ग थे इस घटना से इतने घबरा गए कि वह मौके पर बेहोश होकर गिर गए। शिक्षक श्री सिंह ने बताया कि 2 साल पहले ओप्पो कंपनी का यह मोबाइल लिया था।

बाइक में भी लग जाती आग

शिक्षक श्री सिंह ने बताया कि जैसे ही मोबाइल को जेब से निकाल कर बाइक में रखा तो बाइक की सीट भी जलने लगी। मेने हिम्मत करके मोबाइल बाइक से उठाकर नाली में फेंका। मुझे डर लग रहा था कहीं मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट ना हो जाए।

45 से 46 डिग्री चल रहा तापमान

वर्तमान समय में पन्ना जिले में भीषण गर्मी चल रही है और तापमान 45 से 40 डिग्री तक जा रहा है। सुबह 8:00 से ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। 11:00 के बाद सड़क में यातायात कम नजर आने लगता है और लोग अपने-अपने घरों में रहना ही पसंद करते हैं।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना में बड़ी प्रगति, पीथमपुर-सागौर ट्रैक पर 50 KM की रफ्तार से दौड़ा इंजन

 इंदौर   इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत शुक्रवार को पीथमपुर से सागौर के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *