Friday , October 30 2026
Breaking News

Shahdol: तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, मौके पर युवक की मौत, दो गंभीर

शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के कमता गांव में कुनुक नदी पुल के पास सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। उस पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जैतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार शाम साखी से भाटिया गांव स्कूटी पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे। पीछे से एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी चालक गोलू बैगा की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर सवार दो अन्य युवक गंभीर घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। तब पुलिस के डायल हंड्रेड वाहन के साथ-साथ 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर घायल युवकों को एंबुलेंस के सहारे अस्पताल पहुंचाया गया। जैतपुर के डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक गोलू के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही की। परिजनों के आने का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।

नहीं मिला शव वाहन, ऑटो से पुलिस ले गई मृतक का शव
घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल सुनसान स्थान पर था। वहां आवाजाही करने वाले लोग ही थे। आसपास बस्ती भी नहीं थी। इसकी वजह से मृतक युवक के शव को ले जाने के लिए पुलिस ने खुद अपने पैसे से ऑटो बुक किया। ऑटो में रखकर शव को जैतपुर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन व जनप्रतिनिधियों से बात की लेकिन समय पर शव वाहन उपलब्ध न हो सका।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *