Friday , October 30 2026
Breaking News

डेल फोल्ड लैपटॉप की शुरुआत: परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी का नया आयाम

Dell की नई लैपटॉप सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वैसे तो Dell ने कुल 5 लैपटॉप को भारत में लॉन्च किया है, लेकिन जिस एक लैपटॉप की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है Dell 2 in 1 लैपटॉप सीरीज.. इस लैपटॉप को पेपर की तरह फोल्ड करके टैबलेट बनाया जा सकता है। मतलब लैपटॉप को मल्टी पर्पज यूज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स

Lattitude 9450 2-in-1 लैपटॉप

सबसे पहले बात करते हैं, टू-इन -1 वाले लैपटॉप की। डेल्ल लैटीट्यूड 9450 2-इन-1 एक प्रीमियम बिजनेस लैपटॉप है जिसमें एआई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 14 इंच की QHD+ इनफिनिटीएज एज डिस्प्ले दी गई है, जो पतली बेज़ल के साथ आती है। लैपटॉप लेटेस्ट 12वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर और एक न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) के साथ आता है। यह NPU AI से चलने वाले फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें बैटरी लाइफ ऑप्टिमाइज का फीचर दिया गया है। यह दुनिया का पहला कमर्शियल पीसी है जिसमें हैप्टिक टचपैड दिया गया है। यह टचपैड रियल फिजिकल बटन्स की तरह महसूस कराता है, जिससे आप को टाइपिंग और नेविगेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। लैपटॉप में 16GB रैम, 512GB तक स्टोरेज दी गई है। इसमें थंडरबोल्ट 4 पोर्ट्स, और एक नैनो सिम स्लॉट दिए गए हैं।

Lattitude 7350 Detachable लैपटॉपDell लैटीट्यूड 7350 Detachable एक 2-इन-1 लैपटॉप है जो आपको लैपटॉप और टैबलेट दोनों का इस्तेमाल का एक्सपीरिएंस देता है। इसमें टैबलेट हिस्सा कीबोर्ड डॉक से अलग हो जाता है। इसे टैबलेट और पीसी दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लैपटॉप काफी पतला और हल्का होता है। इसमें मजबूत बॉडी, बढ़िया बैटरी लाइफ और सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं.

About rishi pandit

Check Also

Flipkart Diwali Sale: 43 इंच का Xiaomi 4K Smart TV ₹14,000 सस्ता, कार्ड ऑफर से कीमत ₹20,749

दिवाली के त्योहार पर अक्सर लोग अपने घर के लिए नए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदते हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *