Tuesday , April 30 2024
Breaking News

Satna: सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र के साथ किया है भेदभाव, चंद लोगो को किया उपकृत- सिद्धार्थ


कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो कि प्रथम से अंतिम छोर तक व्यक्ति का साथ देती है


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना सांसद गणेश सिंह पिछले 20 वर्षो से सतना की जनता को सिर्फ छलने का काम किया है, जिस संसदीय क्षेत्र के परिवारजनो ने उनको चार बार दिल्ली भेजने का कार्य किया उनसे ही वे पग-पग में छल करते रहे। निजी स्वार्थ के लिए चंद लोगो को उपकृत करने के अलावा उन्होने विकास को तरजीह नहीं दी। उक्त संबोधन जन सभा को संबोधित करते हुए सतना लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक सिद्वार्थ कुशवाहा ने दिया है। उन्होने कहा कि यह चुनाव हर कार्यकर्ता, व्यक्ति, समाज, या फिर यूं कहा जाए कि सर्वहारा वर्ग का है, जिसमें युवा, बुजुर्ग, महिला सभी शामिल हैं। यह चुनाव उतना ही जरूरी है जितना की आम व्यक्ति के लिए सांस लेना। क्योकी दिल्ली की यही वो संसद है जो इंसान के नियम, कायदे, कानून तय करता है। लेकिन सतना के मौजूदा सांसद ने सदन में बैठकर सिर्फ भाषण देने का काम किया है सतना में क्या होना चाहिए क्या नहीं, कैसा जीवन होना चाहिए इस पर चर्चा नहीं की। श्री कुशवाहा ने कहा कि सांसद ने भेदभाव के साथ क्षेत्र के लोगो को हतोत्साहित करने का काम किया है, जिसका नतीजा सतना भुगत रहा है। आगे उन्होने कहा कि लोगो में लोकसभा चुनाव का उत्साह इसलिए नहीं दिख रहा क्योकी चार बार के सांसद ने उनके काम नहीं किए, भाव से जोड़ने का प्रयास नहीं किया। इसलिए जनता इस बार संासद के दिल्ली जाने का टिकट काट रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रथम से लेकर अंतिम छोर तक के व्यक्तियों का ख्याल रखती है।
सतना शहर पूरा खुदा है, सांसद क्या देख रहे हैं- डां राजेन्द्र सिंह
अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र विधायक डां राजेन्द्र सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के प्रति लोगो में उदासीनता आ रही है। आए भी क्यो ने स्मार्ट सिटह सतना जो नर्क में तब्दील हो चुका है। पिछले 10 वर्षो से सतना पूरा खुदा हुआ है ये हाल तब हैं जबकि सतना शहर में ही सांसद गणेश सिंह रहते हैं। एक जमाने मे सतना शहर अग्रणी हुआ करता था, लेकिन आज पड़ोसी रीवा से कोसो दूर पिछड़ गया। उन्होने कहा सांसद लहर पर चुनाव जीतने वालो में शामिल हैं, जब लहर नहीं थी तब सिफ 8 हजार, 4 हजार वोटो से हारते-हारते बचे थे। लेकिन इस चुनाव में ऐसा माहौल बन रहा है जो कि सांसद को इस पद से हटाने जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि अब चुनाव भाजपा और कांग्रेस पार्टी का नहीं बल्कि भाजपा और जनता का हो रहा है। जनता इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद को मुंहतोड़ जवाब देने वाली है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस नहीं डरी गोरो से अब लड़ेगी इन चोरो से।
दर्जनों लोगो ने ली कांग्रेस की सदस्यता
लोकसभा चुनाव के संदर्भ में मंगलवार को कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अतुल गौतम डब्बू नागौद के परसमानिया पहाड़ क्षेत्र के ग्रामीण में गांव-गांव पहुंच कर कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान दर्जनो साथियो ने कांग्रेस दल की सदस्यता हासिल की।
यहां जन सभा, मेल मुलाकात
आज बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी सिद्वार्थ कुशवाहा माधवगढ़, सिजहटा, हिनौती, चूली, मलगांव, घुघचिहाई, गौरैया, जनार्दनपुर, महतैन, उसरार में जन सभा को संबोधित करते हुए मेल मुलाकात करेंगे।
इनकी रही मौजूदगी
जनसभा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा के अलावा हरिओम तिवारी, सिद्वू सिंह, राकेश्वर सिंह, प्रभाकर सिंह, राजकुमार, उमेश, धीरज सिंह, जीतेन्द्र सिंह, हीरालाल गुप्ता, रामगोपाल विश्वकर्मा, राजेश दुबे, राकेश मिश्रा, मनोज सिंह, राजेश्वर सिंह, मिथलेश सिंह, शिवप्रताप सिंह, रामपाल कुशवाहा, मिथलेश द्विवेदी समेत भारी संख्या में स्थानीय जन मौजूद रहे।

सघन जनसम्पर्क

इंडिया गठबंधन के द्वारा गठबंधन के संयुक्त सतना लोकसभा सांसद प्रत्याशी सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा के समर्थन में बरेठिया,सितपुरा, बसूदा, रेगॉव, पनगरा,करसरा, सिंहपुर और नागौद में सघन जनसम्पर्क किया गया।जनसंपर्क अभियान के दौरान इंडिया गठबंधन के संयोजक संजय सिंह तोमर ने इस दौरान सभाओ को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यतया ये चुनाव सतना लोकसभा को 20 साल में अच्छे भले शहर को पूरी तरह से कूड़े करकट में बदलने वाले सांसद को बदलने का चुनाव है और ये चुनाव सांसद गणेश सिंह जी एवं सतना लोकसभा की जनता के बीच है,अगर सतना की जनता को सतना का सम्मान स्वाभिमान बचाना है तो इस बार सांसद जरूर बदलिए।
इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के संयोजक संजय सिंह तोमर(सीपीएम) दीपक बुधौलिया,सत्य भामा सोनी,सुनीता विष्वकर्मा (आम आदमी पार्टी) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से राज रखन कुशवाहा, शामिल रहे।

About rishi pandit

Check Also

कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टिकरण से प्रेरित : राजनाथ सिंह

अहमदाबाद  केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अहमदाबाद में कहा कि देश में दो चरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *