Saturday , October 31 2026
Breaking News

बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश की इंदौर और बैतूल लोकसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित किए

नई दिल्ली
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस के साथ अन्य दल भी चुनावी मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को मध्य प्रदेश की इंदौर और बैतूल लोकसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। बसपा ने इंदौर लोकसभा से संजय सोलंकी जबकि बैतूल से अशोक भालवी की मौत के बाद उनके बेटे को प्रत्याशी बनाया है। इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद शंकर लालवानी जबकि कांग्रेस के अक्षय कांति बम दो-दो हाथ करेंगे।

मध्य प्रदेश में बैतूल लोकसभा सीट पर मतदान 7 मई को होगा। इससे पहले यहां 26 अप्रैल को मतदान होना था लेकिन बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का निधन होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। आयोग ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। वहीं बसपा ने बैतूल से प्रत्याशी अशोक भलावी की मौत के बाद उनके मंझले बेटे अर्जुन भलावी को उम्मीदवार बनाया है। अर्जुन भलावी 15 या 16 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

बताया जाता है कि बसपा के जिलाध्यक्ष जीआर पटेल और जिला प्रभारी जगदीश साहू कल शुक्रवार अर्जुन के नाम का प्रस्ताव लेकर भोपाल पहुंचे थे। उनकी मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल से हुई थी। जिला संगठन ने इस दौरान दिवंगत प्रत्याशी अशोक भलावी के दूसरे नंबर के पुत्र अर्जुन भलावी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिला संगठन ने विचार विमर्श और भलावी के परिवार से सहमति के बाद अर्जुन का नाम ही तय किया जिस पर प्रदेश संगठन ने मुहर लगाई।

About rishi pandit

Check Also

रांची में दिवाली मेले की धूम, 300 से अधिक स्टॉल पर मिल रहे देशभर के स्वदेशी उत्पाद

रांची दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही राजधानी रांची में उत्सव का माहौल बनने लगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *