Sunday , November 1 2026
Breaking News

Anuppur: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत

अनूपपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात कोयले भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना अमरकंटक तिराहे के पास देर रात को हुई। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 12 अमरकंटक तिराहा के पास बुधवार और गुरुवार की रात कोयले से भरा 22 पहियों वाला ट्रक क्रमांक आरजे 02जीबी 5174 गुजर रहा था। उसने बाइक क्रमांक एमपी-18एस-3388 को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतकों में 28 वर्षीय विवेक कुमार पाठक पुत्र गणेश कुमार पाठक निवासी खांटी पुष्पराजगढ़ एवं साथी 32 वर्षीय कमलेश लोधी पुत्र जगन्नावथ लोधी निवासी मगरी जिला दमोह है। वह लोग किसी कार्य से अनूपपुर आए थे। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रहीं है। 

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *