Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: क्षेत्र के संसाधनों का दोहन करने में सांसद ने 20 वर्ष का समय किया बर्बाद- सिद्धार्थ


सतना भास्कर हिंदी न्यूज़/
, सतना लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक सिद्वार्थ कुशवाहा ने बुधवार को जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र वासियों से मुलाकात कर स्ंवय के लिए जन समर्थन मांगा। इसके साथ ही उन्होने भाजपा प्रत्याशी और सतना से चार बार के सांसद गणेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले बीस वर्ष में वे किसी भी दृष्टिकोण से सतना के जनप्रतिनिधि के रूप में काम नहीं किए। क्षेत्र की जनता से मिले आर्शीवाद को उन्होने सिर्फ अपने लिए उपयोग किया। उन्होने जिले को बढ़ाने की अपेक्षा सिर्फ अपने बेटों और भाई को व्यापारी बनाने का काम किया है। आगे श्री कुशवाहा ने कहा कि सतना के व्यापारी जहां थे वहीं आज भी हैं लेकिन संासद ने परिवार को पेट्रोल पंप, वेयर हाउस, धान मील, बड़े-बड़े मॉल, होटल हर व्यापार और प्रतिष्ठान स्थापित करके दिए। इसका नतीजा यह रहा है इसकी समूचे क्षेत्र को चुकानी पड़ी है, और परिणाम जनता के सामने है। श्री कुशवाहा ने कहा कि वक्त आ गया है कि दशको से यहां राज कर रहे व्यक्ति को घर बैठांए और कांग्रेस को अपना आर्शीवाद देकर दिल्ली में आवाज बुलंद करने का मौका दें। कांग्रेस प्रत्याशी सिद्वार्थ कुशवाहा ने कहा कि सतना जो कि विंध्य की व्यापारिक राजधानी कहा जाता था उसकी सांसद ने इस कदर उपेक्षा और संसाधनों का दोहन किया कि पूरा व्यापार और व्यापारी पड़ोसी जिला रीवा की तरफ कूच कर गया। स्थानीय फैक्ट्रीयो में क्षेत्र के युवाओं को रोज़गार दिलाने के नाम पर अपनी बिरादरी को प्राथमिकता दी गई और यहां भी अपने परिजनों के नाम से सप्लाई, ट्रांसपोर्टिंग और माइनिंग का काम किया।
आज दाखिल करेंगे नामांकन
कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सिद्वार्थ कुशवाहा आज गुरूवार को सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे उसके बाद बीटीआई मैदान में लोकतंत्र बचाओ महारैली को संबोधित करेंगे। इस नामांकन रैली व कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के अलावा अरूण यादव, विवेक तन्खा शामिल होंगे।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *