Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: चित्रकूट में डंपर और ऑटो की टक्कर, 7 की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा

क्रेन से किया गया रेस्क्यू


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ चित्रकूट में मंगलवार सुबह ऑटो और डंपर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 7 की मौत हो गई, जबकि 1 की हालत गंभीर है। डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। हादसा साढ़े 5 बजे कर्वी मुख्यालय से सटे अमानपुर गांव के पास हाईवे पर हुआ। दरअसल, ऑटो किसी गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से आ रही डंपर से टकरा गया। दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद ऑटो पिचक गया। कुछ लोग गाड़ी में फंस गए, तो कुछ छिटक कर हाईवे पर गिर गए। सभी खून से लथपथ थे। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हाईवे पर पड़े लोगों को अस्पताल भेजा। जबकि ऑटो में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से निकाला गया। इस दौरान मौके पर ही 3 की मौत हो गई। जबकि 4 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
कर्वी रेलवे स्टेशन से चित्रकूट जा रहे थे
लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह ट्रेन से कुछ श्रद्धालु कर्वी रेलवे स्टेशन पर उतरे। इसके बाद वह ऑटो से चित्रकूट जा रहे थे। ऑटो में ड्राइवर समेत 8 लोग सवार थे। मृतकों में एक युवती समेत 7 लोग हैं। मृतकों में तीन लोग अखिलेश (30) और अनिरुद्ध (22), अतर सिंह (50) कन्नौज के रहने वाले थे। वहीं दो लोग युवती निधि सोनी (19) और उसका भाई धर्मेंद्र सोनी (30) हमीरपुर की रहने वाले थे। वहीं ऑटो ड्राइवर निर्भय निवासी चित्रकूट और अहमदगंज निवासी प्रेमलाल का 17 वर्षीय बेटे सूरज की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *