Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 7 मार्च को चित्रकूट आयेंगे


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना जिले के एक दिवसीय प्रवास पर 7 मार्च को चित्रकूट आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री खजुराहो से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 10.30 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रम रामवन पथ गमन (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वीडियो कान्फ्रेसिंग कार्यक्रम) में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 12ः30 बजे हेलीकाप्टर से सिंगरौली के लिए प्रस्थान करेंगे।

स्वर्ण पदक जीतने पर वैष्णवी को मुख्यमंत्री ने टवीट कर दी शुभकामनायें

रशिया में आयोजित इंटरनेशनल मास्को वुशु चैम्पियनशिप-2024 में 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर वैष्णवी त्रिपाठी को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई और शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव ने टवीट कर कहा है कि मध्यप्रदेश को आप पर गर्व है वैष्णवी बिटिया। रशिया में आयोजित इंटरनेशनल मास्को वुशु चैम्पियनशिप-2024 में 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर सतना की बेटी वैष्णवी ने मध्यप्रदेश सहित देश का गौरव बढ़ाया है। प्यारी बिटिया, आप ऐसे ही स्वर्णिम सफलताएं अर्जित कर आगे बढ़ती रहो, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं एवं ढेर सारा आशीर्वाद।

About rishi pandit

Check Also

ऑकलैंड में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में 87 रनों से रौंदा

ऑकलैंड भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *