Saturday , October 31 2026
Breaking News

Panna: गोवा में आयोजित नेशनल वूशु चैम्पियनशिप के रेफरी बने पन्ना के इरफान

  1. इस आयोजन में मध्य प्रदेश की टीम भी हिस्सा ले रही है
  2. पन्ना जिले के इरफान खान का चयन होना गौरव की बात है
  3. 2023 में नेशनल रेफरी के रूप में झारखंड में प्रशिक्षण प्राप्त किया था

पन्ना,भास्कर हिंदी न्यूज़/  पन्ना जिले के खिलाड़‍ियों के साथ खेल प्रशिक्षक भी अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। पन्ना के होनहार खिलाड़ी रहे कोच इरफान उल्ला खान को गोवा में आयोजित राष्ट्रीय महिला वुशू खेलो इंडिया चैम्पियशिप में रेफरी बनने का मौका मिला है। वूशु एसोशिएशन ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 27 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित वेस्ट जोन महिला वूशु लीग नेशनल प्रतियोगिता 2024 के लिए देश भर से खिलाड़ी गोवा पहुंचे हैं।

इस आयोजन में मध्य प्रदेश की टीम भी हिस्सा ले रही है। साथ ही प्रदेश से दो रेफरी को भी प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए बुलाया गया था। इनमें जिले के इरफान खान का चयन होना गौरव की बात है। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश वूशु संघ के सागर संभाग प्रभारी बनाए गए इरफान खान ने बताया कि उन्हें वर्ष 2021 में कोयंबटूर व 2023 में नेशनल रेफरी के रूप में झारखंड में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। जिसके बाद उन्हें खेलो इंडिया वूशु लीग प्रतियोगिता गोआ में रेफरिंग करने का मौका मिला है।

विश्वामित्र अवार्डी भारतीय वूशु संघ की प्रशिक्षक एवं मध्य प्रदेश वूशु संघ की प्रदेश सचिव सारिका गुप्ता के मार्गदर्शन में इरफान खान को रेफरशिप का मौका मिला है। सारिका गुप्ता ने बताया कि ओलंपिक गेम्स सहित एशियन गेम्स, भारतीय खेल प्राधिकारण शामिल वूशु खेल को बढ़ावा देने के लिए इसे खेलो इंडिया के तहत आयोजित हो रही प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया है।

खेलो इंडिया के तहत गोआ में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में चयनित खिलाडियों को देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। उन्होंने इरफान खान की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें नेशनल गेम्स में रेफरिंग का मौका मिल है, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। वहीं शहर के रेफरी इरफान खान को इस उपलब्धि के लिए उनके साथी प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *