Tuesday , June 17 2025
Breaking News

Satna: भगवान राम से परखना चाहिए अपना चरित्र-बदरी प्रपन्नाचार्य

खम्हरिया में चले रहे श्री विष्णु महापुराण कथा महायज्ञ का सातवां दिन


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सांसद गणेश सिंह के गृहग्राम निवास खम्हरिया में चल रही श्री विष्णु महापुराण कथा महायज्ञ के सातवें दिन बुधवार को कथावाचक श्री आचार्य आश्रम नयागांव चित्रकूट के महंत श्री श्री 1008 राजगुरु स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य महाराज ने श्री राम जन्म एवं चरित्र और कृष्णावतार की कथा का संगीतमय श्रवण कराते हुए सर्वप्रथम भगवान के दर्शन की विधि का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मंदिर में भगवान के श्रीविग्रह के दर्शन आंखें खोलकर पूर्ण मनोचित्त से करना चाहिए। सबसे पहले भगवान के चरणों का दर्शन करने के उपरांत धीरे-धीरे श्रीविग्रह के ऊपर की ओर बढऩा चाहिए। सबसे अंत में भगवान की आंखों के दर्शन करना चाहिए। इससे आनंद की प्रा’ि होती है। सतत भगवान का दर्शन करते रहना चाहिए। किसी भी तीर्थस्थल में दर्शन करने जाने पर एक रात्रि विश्राम जरूर करना चाहिए।
साधनों से केवल सुख मिलता है आनंद नहीं कथावाचक बदरी प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि संसार में आप चाहे जहां भी चले जाइए आनंद नहीं मिल सकता। साधनों से केवल सुख मिल सकता है। कथा हमें व्यवस्थित करती है। सूर्यवंश का विस्तार से वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि 100 वर्ष भी मिल जाएं तो वंशावली नहीं सुनाई जा सकती। बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की अद्भुत लीला है। भगवान राम का प्राकटै मानवीय मूल्यों को आदर्श रूप में स्थापित करने के लिए हुआ। यदि आप अपने चरित्र को परखना चाहते हैं तो तुलना भगवान राम से करना चाहिए। बताया कि देवताओं के कहने पर भगवान ने राजा निमि का वास संसारी मनुष्य की आंखों पर दे दिया। पहले आंखों की पलकें नहीं झपकती थीं, जब से निमि का वास हुआ तक से आंखे झपकने लगीं। श्री कृष्णावतार की कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि भगवान कृष्ण का अवतार लीला प्रधान है। चंद्रवंश के विभिन्न राजाओं का वर्णन किया।
इनकी रही मौजूदगी
कथा के दौरान प्रमुख रूप से जितेंद्र राज्य मंत्री दजऱ्ा प्रा’, राजाराम त्रिपाठी वरिष्ठ नेता कांग्रेस कमेटी, सुधीर सिह तोमर, प्रो.ि हर्षवर्धन श्रीवास्तव, पीएसी चेयरमैन सतनाम सिह गहरवार, आर्यन त्रिपाठी, जीपी रिछारिया प्रतिमा बागरी, ऋषभ सिह छोटू, विजय तिवारी, राजेंद्र परौहा जिला पंचायत सदस्य, भगवती पांडे, वीरेंद्र गुप्ता रीवा, आनंद सोनी डायरेक्टर एकेएस यूनिवर्सिटी, डॉ. नवीन कालरा, चंद्रकमल त्रिपाठी, आरती पांडे, वर्षा त्रिपाठी, लता द्बिवेदी, सुनील सिह फोर्ड एजेंसी, दिनेश अमरपाटन, राम बेटा पांडे, आशुतोष गुप्ता सूरज रामनगर, राजमणि सिह अध्यक्ष नगर पंचायत कोटर, बृजमोहन पांडे, रामसागर पांडे, अशोक बंसल, संतोष गौतम जैतवारा, शांति स्वरूप अग्रवाल, रामचंद्र गुप्ता, वीके मिश्रा तहसीलदार, चारी जी रीवा, कमलेश मिश्रा, रामबेटा पांडे, राम अवतार त्रिपाठी, हरीश अग्रवाल जैतवारा, राजेंद्र कुशवाहा,धनंजय सिह, विनोद उरमलिया, सत्येंद्र सिह झिन्ना, विनोद राजेंद्र त्रिपाठी, राजू भैया और लखन पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *