Sunday , September 29 2024
Breaking News

Dhanteras: सोना-चांदी की जगह धनतेरस पर खरीदें ये शुभ चीजें, जीवन में आएगी सुख समृद्धि

Dhanteras 2022 buy these auspicious things on dhanteras instead of gold and silver poverty will never come in life: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से और उत्साह के साथ मनाया जाता है। पांच दिवसीय दिवाली की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। साथ ही भाई दूज के दिन इसका समापन होता है। इस बार तिथियों के कारण धनतेरस के अगले दिन नरक चतुर्दशी और दिवाली एक ही दिन मनाई जाने वाली है। धनतेरस के दिन कुबेर देव, मां लक्ष्मी और धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन विधि-विधान से पूजा करने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है। धनतेरस को लेकर कई मान्यताएं हैं इस दिन जिस चीज को खरीदा जाता है उसमें 13 गुना बढ़ोतरी होती है। इन चीजों को खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा से पूरे साल धन-धान्य भरा रहता है।

  • – हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। इस दिन घर में नई झाड़ू लाने की भी परंपरा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। अगर आप सोना-चांदी इस दिन नहीं खरीद पा रहे हैं तो झाड़ू खरीद लें।
  • – मां लक्ष्मी को गोमती चक्र काफी प्रिय होता है। अगर आप धनतेरस के दिन गोमती चक्र घर लाते हैं और गोमती चक्र की पूजा करते हैं तो इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इन गोमती चक्र को धन रखने वाली जगह पर रख दें। रुपयों पैसों की कभी किल्लत नहीं होगी।
  • – माना जाता है कि इस दिन साबुत धनिया खरीदना काफी शुभ होता है। इस दिन साबुत धनिया घर लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें। इसके बाद इसे घर के बगीचे, खेत या फिर गमले में बो दें। इससे आपके घर में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी।
  • – धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। पौराणिक कथा के अनुसार जब धन्वंतरि देव समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुई थीं। तो उनके हाथ में अमृत कलश था जो कि पीतल की धातु का था। इसलिए इस दिन पीतल खरीदना शुभ माना जाता है।
  • – शंख और रुद्राक्ष को शुभता का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन शंख खरीद कर उसकी पूजा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। इस दिन भगवान के वस्त्र खरीदने को भी शुभ माना गया है।
  • – धनतेरस के दिन दिए खरीदने का खास महत्व होता है। माना जाता है कि दीपक प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक है। इन्हें इस दिन खरीदने से जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी हमेशा बनी रहती है।

About rishi pandit

Check Also

इंदिरा एकादशी 2024: धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की ब्रह्माण्ड से लेकर अन्तिमरात्रि तक कहते हैं। इस साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *