Sunday , September 29 2024
Breaking News

Nobel Prize 2022: फिजिक्स में 3 वैज्ञानिकों को संयुक्त रुप से मिला नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize For Physics 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार (4 अक्टूबर) को भौतिकी विज्ञान (Physics Science) के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिकी में 2022 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही नोबेल पुरस्कार की सरगर्मियां तेज हो जाती हैं। छह दिन, छह पुरस्कार और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, लेखकों, अर्थशास्त्रियों और मानवाधिकार पैरोकारों की सूची में कुछ नए नाम जुड़ जाते हैं। सोमवार को चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल विजेता के नाम की घोषणा के साथ ही इस वर्ष के नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत हो गई है।

मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन शास्त्र और बृहस्पतिवार को साहित्य के नोबेल विजेताओं के नाम का ऐलान किया जाएगा। वहीं, नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा शुक्रवार को होगी, जबकि अर्थशास्त्र के नोबेल के विजेता का ऐलान 10 अक्टूबर को किया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

इजराइली हमले में नसरल्लाह की मौत के बाद गुस्से में ईरान, खून का बदला लेने की खाई कसम

लेबनान लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्लाह को पश्चिम एशिया में एक शक्तिशाली अर्धसैनिक एवं राजनीतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *