Sunday , September 29 2024
Breaking News

Lizard In Temple: घर के मंदिर में छिपकली का नजर आना शुभ या अशुभ, जानिये क्या होते हैं संकेत

Upaaye appearance of a lizard in temple of house is an auspicious sign: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ जब आप अपने घर में छिपकली को देखते हैं तो क्या करते हैं ? शायद उसे भागने में जुट जाते हैं। ज्यादातर लोग ऐसा ही करते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है ? आज हम आपको बताएंगे कि छिपकली दिखने पर क्या करना चाहिए खासतौर पर जब छिपकली घर में बने मंदिर के अंदर दिखे। भारतीय ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार छिपकली को देवी लक्ष्मी का प्रतीक बताया गया है। छिपकली का दिखना एक शुभ संकेत है। यदि ये छिपकली मंदिर में देखे तो समझिए आप बहुत सौभाग्य शाली हैं, क्योंकि इससे आपको चमत्कारी फल प्राप्त होते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद के अनुसार छिपकली को हमारे समाज में अन्य जीवों की तरह से ही देखा जाता है। सभी उसे भागने के प्रयास में लगे रहते हैं। कुछ लोग तो छिपकली को मार भी देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आपको अचानक से छिपकली नजर आए तो ये आपके लिए शुभ है। छिपकली का घर के मंदिर और किचन में दिखना भी शुभ होता है।

यहां दिखे छिपकली तो समझे शुभ समाचार मिलेगा

घर के मंदिर में छिपकली का अचानक दिखना बेहद शुभ होता है। इसका सीधा अर्थ होता है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। अगर छिपकली काली है, तो यह समझ लें कि अलक्ष्मी (देवी लक्ष्मी की बड़ी बहन अलक्ष्मी) आर्थिक संकट देने वाली है। इनके आने से घर में धन की हानि होना तय है।

कब होता है छिपकली का दिखना शुभ 

अगर आपको छिपकली शुक्रवार के दिन घर के मंदिर में नजर आती है, तो आपके लिए ये शुभ संकेत है। लेकिन छिपकली मृत (मरी हुई) देख तो ये अशुभ संकेत होता है। अगर छिपकली सुबह-सुबह नजर आए तो आपको लाभ होने वाला है। उन्नति मिलने वाली है।

मंदिर की फर्श पर छिपकली दिखना

मंदिर के फर्श अगर छिपकली मृत पाए जाए तो समझिए आपको कोई आर्थिक हानि होने वाली है। वही, छिपकली मंदिर के फर्श पर चलती नजर आए तो ये आर्थिक लाभ का संकेत होता है। मंदिर में पूजा के दौरान छिपकली आपके ऊपर चढ़ जाए तो समझिए आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है।

दीपावली पर छिपकली का देखना होता है शुभ

दीपावली पर घर के मंदिर में छिपकली का नजर आना शुभ माना जाता है। दीपावली मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन उनके प्रतीक का नजर आना शुभ ही होता है। लेकिन कटी पूंछ वाली छिपकली का दिखना आपको लिए अशुभ संकेत देने वाला है।

मंदिर से छिपकली को जाते हुए दिखना

मंदिर में छिपकली का बाहर से अंदर जाना या अंदर से बाहर जाते हुए दिखना शुभ संकेत होता है। ये आपके लिए आर्थिक लाभ देने वाला होता है।

छिपकली को जाते हुए दिखना शुभ संकेत माना जाता है

अगर मंदिर में आई छिपकली को आप जाते हुए देखें, तो यह भी शुभ संकेत है। दरअसल, मंदिर में यदि आप जिंदा और चलती हुई छिपकली कहीं भी देंखे तो ये शुभ संकेत ही माना जाता है।

About rishi pandit

Check Also

इंदिरा एकादशी 2024: धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की ब्रह्माण्ड से लेकर अन्तिमरात्रि तक कहते हैं। इस साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *