Sunday , September 29 2024
Breaking News

Dussehra : दशहरा पर बन रहे छत्र योग सहित 6 शुभ योग, इस दौरान जरूर करें ये काम

Dussehra 2022 yoga: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/  हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक दशहरा पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष दशहरा 05 अक्टूबर को है और इस दौरान 6 शुभ योग बन रहे हैं, जिसके कारण यह बहुत ही शुभ दिन होगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक दशहरे पर श्रवण नक्षत्र की युति से छत्र योग बन रहा है, साथ ही सुकर्मा योग, धृति योग, रवि योग, हंस योग और शश योग जैसे अत्यंत शुभ योग निर्मित हो रहे हैं।

सभी 6 योगों का समय

– रवि योग: सुबह 06.30 से 09.15 बजे तक
– सुकर्मा योग: 04 अक्टूबर को सुबह 11:23 से 05 अक्टूबर को सुबह 08:21 बजे तक।
– धृति योग: दशहरे की सुबह 08.21 बजे से अगले दिन सुबह 05.18 बजे तक।
– दशहरे के दिन राहु काल दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक है। इस दौरान दशहरा की पूजा करना वर्जित है।
– दशहरे का दिन साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त में से एक माना जाता है, इसलिए पूरा दिन शुभ होता है। इस दिन आप शुभ कार्य कर सकते हैं।

दशहरा पर ग्रहों का राशि परिवर्तन

05 अक्टूबर को सूर्य, बुध और शुक्र लग्न में कन्या राशि में युति बना रहे हैं। मीन राशि में बृहस्पति स्व राशि में स्थित है। इसके अलावा मकर राशि में शनि स्व राशि में स्थित है। राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में गोचर कर रहा है। मंगल वृषभ राशि में और चंद्रमा मकर राशि में स्थित होगा। विजयादशमी पर हो रहे इन ग्रहों के गोचर का प्रभाव मत्स्य क्षेत्र सहित देश के पूर्वोत्तर राज्यों में अपना प्रभाव दिखाएगा, जिसे हितकारी नहीं माना जा रहा है।

दशहरे पर जरूर करें ये काम

– दशहरे के दिन शाम को प्रदोष काल में रावण का पुतला दहन करें। सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
– दशहरे के दिन शमी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से दुख, रोग का नाश होता है। घर में सुख-समृद्धि और शांति रहती है।

About rishi pandit

Check Also

इंदिरा एकादशी 2024: धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की ब्रह्माण्ड से लेकर अन्तिमरात्रि तक कहते हैं। इस साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *