Sunday , September 29 2024
Breaking News

Raju Srivastav: शादी में शिखा को देखा और दिल दे बैठे थे राजू , 12 साल बाद मिली ‘हां’

Raju Srivastav Love Story: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक आया था और उसके बाद करीब 42 दिन कोमा में रहने के बाद आज सुबह उनका निधन हो गया। 42 दिन तक दिन राजू श्रीवास्तव मौत से जूझते रहे और आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। इस कठिन दौर में राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव लगातार उम्मीद जता रही थी राजू श्रीवास्तव जल्द ही ठीक होकर घर लौट आएंगे। राजू श्रीवास्तव और शिखा की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है।

ऐसी है राजू श्रीवास्तव की लव स्टोरी

राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के रहने वाले हैं और साल 1993 में उनकी शादी शिखा श्रीवास्तव के साथ हुई थी। राजू ने अपने प्यार को पाने के लिए करीब 12 साल का लंबा इंतजार किया, तब कहीं जाकर उनकी प्रेम कहानी सफल हुई थी।

शादी में बाराती बनकर गए, शिखा को दिल दे बैठे

राजू श्रीवास्तव अपने भाई की शादी में बाराती बनकर फतेहपुर गए थे और तभी शादी में पहली बार उन्होंने शिखा को देखा था। शिखा को देखते ही वे उन्हें दिल बैठे। बाद में उन्हें पता चला कि शिखा कोई और नहीं, लड़की बल्कि उनकी होने वाली भाभी की चचेरी बहन है। शिखा का परिवार इटावा में रहता था। इसके बाद राजू श्रीवास्तव किसी न किसी बहाने इटावा जाने लगे और शिखा से उनकी मुलाकात बढ़ने लगी। काफी हिम्मत करने के बाद भी राजू श्रीवास्तव शिखा के सामने अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाए थे।

1982 में मुंबई आ गए राजू 

साल 1982 में राजू श्रीवास्तव अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आ गए, लेकिन कभी भी शिखा को नहीं भूले। इस दौरान राजू और शिखा एक दूसरे को पत्र भी लिखते थे। राजू श्रीवास्तव ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें इस बात का अंदाजा था कि शिखा भी उन्हें पसंद करती हैं क्योंकि जब भी उनके पास शादी के लिए कोई रिश्ता आता था तो वह मना कर देती थी। राजू मुंबई में बस गए तो उन्होंने अपने घरवालों को शिखा के साथ रिश्ते के बारे में बात करने के लिए मना लिया। शिखा के भाई मुंबई में राजू के घर गए और वहां उनका घर और रहन-सहन देखा। दोनों की पहली मुलाकात के करीब 12 साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

दिलों पर हमेशा राज करेंगे राजू

अपनी काॅमेडी से सभी के दिलों पर राज करने वाले फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव  पिछले 40 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। सभी को हंसाने वाले राजू आज हमारे बीच नहीं रहे। डॉक्टरों की टीम ने लगातार उनकी सेहत को बेहतर करने के लिए काफी प्रयास किया था। राजू श्रीवास्तव ने न जाने कितनी ही काॅमेडी की है। उनका हर एक किरदार दिल में उतर गया है। वे कभी जीजा बने तो कभी गजोधर भैया के किरदार सभी को खूब हंसाया।

10 अगस्त को राजू जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजू श्रीवास्तव ने अपने तरह-तरह के किरदार से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। उनके कई किरदारों को आज भी देखा जाता है। आज भी वे किरदार उतने ही मजेदार लगते हैं। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जब भी कैमरा के सामने आए हैं लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया है। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्हें इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। इन तीन दशकों से वे लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान कई उतार चढ़ाव देखे। कई साल पहले उन्होंने काफी स्ट्रगल किया था। लेकिन जब लोगों ने उन्हें इस शो में देखा तो वे उनकी कॉमेडी के दीवाने हो गए।

राजू श्रीवास्तव की खासीयत है कि उनकी काॅमेडी का अंदाज काफी अलग होता है। वे जैसी काॅमेडी करते थे वैसे शायद ही कोई कर पाता होगा। उनकी काॅमेडी का अंदाज बहुत जुदा और खास है।

 

About rishi pandit

Check Also

स्वीटी छाबड़ा का गाना ‘बनारस की पान’ गाना का टीजर रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा के गाना 'बनारस की पान' गाना का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *