Friday , March 29 2024
Breaking News

IPL 2021 : Today MI और KKR में मुकाबला, मुंबई ने 6 विकेट खोकर बनाये 155 रन

IPL 2021, MI vs KKR: digi desk/BHN/ आज अबू धाबी के शेख़ ज़ाएद स्टेडियम में पिछले बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हो रहा है। फिलवक्त मुंबई ने 6 विकेट खोकर 155 रन बना लिए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। KKR की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इयोन मॉर्गन पिछले मैच के प्रदर्शन को बरक़रार रखना चाहते हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम में एक बदलाव किया है और वो काफी अहम है, क्योंकि अनमोल प्रीत सिंह की जगह कप्तान रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई है।

पिछला रिकॉर्ड देखें तो साल 2016 के बाद से इन दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मुक़ाबलों में मात्र एक बार कोलकाता को जीत मिली है। जाहिर है T-20 की जंग में MI का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है। लेकिन कोलकाता इस सीज़न में काफी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रही है और पिछले मैच में इसी मैदान पर विराट कोहली की RCB जैसी मजबूत टीम को हरा चुकी है। ऐसे में पिछले मैच का अनुभव और आत्मविश्वास उनके लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। अंकतालिका पर नजर डालें तो पांच बार के आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस इस समय अंक तालिका में चौथे स्थान पर बने हुए हैं, और आज के मैच में हार उन्हें नीचे खिसका सकती है। वहीं KKR अगर आज जीत हासिल करती है तो वह नंबर चार पर मुंबई की जगह ले लेगी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए आज का मैच बहुत अहम हो सकता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स: प्लेइंग XI

1. शुभमन गिल 2. वेंकटेश अय्यर 3. राहुल त्रिपाठी 4. नितीश राणा 5. ओएन मोर्गन (कप्तान) 6. दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर) 7. आंद्रे रसल 8. सुनील नारायण 9. लॉकी फ़र्ग्‍यूसन 10. प्रसिद्ध कृष्णा 11. वरुण चक्रवर्ती

मुंबई इंडियंस: प्लेइंग XI

1. रोहित शर्मा (कप्तान) 2. क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर) 3. सूर्यकुमार यादव 4. इशान किशन 5. कायरन पोलार्ड 6. सौरभ तिवारी 7. क्रुणाल पंड्या 8. ऐडम मिल्न 9. राहुल चाहर 10. ट्रेंट बोल्ट 11. जसप्रीत बुमराह

About rishi pandit

Check Also

भाजपा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं विपक्ष इसमें शामिल होना चाहता है : पीयूष गोयल

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को भ्रष्टाचार पर विपक्ष के रुख पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *