Wednesday , April 24 2024
Breaking News

Panna:  पन्‍ना में किशोरी पर एसिड फेंकने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार 

पन्ना,सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ पवई थाना क्षेत्र के बराहो गांव में दो युवकों ने एक किशोरी पर एसिड अटैक किया जिससे उसकी दोनों आंखें जल गई है। अब वह पन्ना जिला चिकित्सालय में भर्ती है। एसिड अटैक का शिकार हुई किशोरी से मिलने पहुंचे एसपी धर्मराज मीणा और कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। दो दिन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पन्ना आना है इसलिए प्रशासन ने इस मामले में कुछ ज्यादा ही संजीदगी दिखाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली पन्ना के निरीक्षक अरुण सोनी ने बताया कि बृजपुर थाना और पन्ना कोतवाली थाना के बीच इन्हें गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के भाई को शीघ्र ही तलाश लिया जाएगा।

छेड़खानी का विरोध किया तो उसकी आंखों में तेजाब डाल दिया

घायल युवती का कहना है कि गांव के ही सुमेर सिंह और गोल्डी राजा पहले उसको पकड़कर ले गए। इसके बाद बदसलूकी की और बुरी नियत से छेड़खानी करने लगे। जब विरोध किया तो उसकी आंखों में तेजाब डाल दिया। इस युवती की मां बचपन में ही खत्म हो गई थी। परिवार के लोगों और परिचितों ने पालन पोषण किया। वह गांव में ही छोटी सी दुकान चलाकर अपना भरण पोषण करती थी पर इस घटना ने उसका सब कुछ छीन लिया दोनों आंखों से दिखाई देना बंद हो गया है।

About rishi pandit

Check Also

MP: 2200 K.M का सफर तय कर कुंडलपुर पहुंचे मुनि निर्दोष सागर महाराज, कुंडलपुर पहुंच रहे मुनि संघ

दमोह,भास्कर हिंदी न्यूज़/ दमोह के कुंडलपुर में आयोजित होने जा रहे आचार्य पदारोहण महोत्सव में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *